महाकुंभ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, मेला प्रबंधन को लेकर की सीएम योगी की तारीफ

प्रयागराज। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई।इसके बाद राजनाथ सिंह ने पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोचारण के बीच मां गंगा की आरती की। राजनाथ सिंह के साथ राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी सहित तमाम नेता मौजूद रहे।बमरौली एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुंप्ता नंदी ने राजनाथ सिंह की आगवानी की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।सनातन की जय,गंगा म‌इया की जय का उद्घोष किया।मंत्रोच्चार के बीच राजनाथ सिंह ने मां गंगा के जल का आचमन कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और राष्ट्र की मंगलकामना की।राजनाथ सिंह ने संगम तट से अक्षयवट, पातालपुरी और बड़े हनुमान जी का दर्शन किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया। यह भारतीयता का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महापर्व है। किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ इसे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। किसी को यदि भारत और भारतीयता को समझना है तो आकर महाकुंभ को देखिए।।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए तारीफ की और हार्दिक बधाई दी।राजनाथ ने सिंह ने कि पूरी दुनिया में ऐसी श्रद्धालुओं का ऐसा विशाल जुटान कहीं नहीं होता है। इसके सफल आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हार्दिक बधाई देता हूं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस महाकुंभ में संगम पर डुबकी लगाने का मौका मिला। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश महाकुंभ का यह संदेश,एक रहेगा यह देश को दोहराया और कहा कि यह गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है, जिसमें सनातन धर्म के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक पहलू के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव भी निहित है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि भगवान ने मुझे इस महाकुंभ में संगम पर डुबकी लगाने का अवसर दिया है। आज संगम में स्नान करके मैं बहुत तृप्त महसूस कर रहा हूं। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की आध्यात्मिक अनुभूति का पर्व है, जो प्राचीन वैदिक खगोलीय घटना पर आधारित है। यहां देश-दुनिया से विभिन्न जातियों और नस्लों के लोग एकता की भावना के साथ आते हैं।यह गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है, जिसमें सनातन धर्म के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक पहलू के साथ-साथ सामाजिक समरसता भी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से दुनिया की सबसे बड़ी जनसभा का कुशलतापूर्वक संचालन किया, उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं,मैं इसके लिए उन्हें हृदय से बधाई देता हूं।

यूपी सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को सुबह 10 बजे तक 19.8 लाख से अधिक तीर्थयात्री महाकुंभ मेले में आए। आंकड़ों के अनुसार, महाकुंभ मेले के छठे दिन 10 लाख से अधिक कल्पवासियों और 9.84 लाख तीर्थयात्रियों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई।

शुक्रवार 17 जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 73 मिलियन से अधिक तीर्थयात्री महाकुंभ मेले में आ चुके हैं। महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और इस आयोजन में कुछ उल्लेखनीय नाम भाग ले रहे हैं। सोमवार को महाकुंभ के शुभारंभ के साथ, भारत और दुनिया भर से श्रद्धालु मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पहले अमृत स्नान के लिए प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में उमड़ पड़े। त्रिवेणी संगम के आसपास का माहौल भक्ति से भर गया, क्योंकि विदेशी तीर्थयात्री मेले की आध्यात्मिक ऊर्जा में शामिल हुए। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से विदेशी भक्त भजन गाने के लिए एकत्र हुए, जो भक्तिमय माहौल में घुलमिल गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000