महाकुंभ के लिए जा रही डबल डेकर बस लखनऊ में पलटी; 25 लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

लखनऊ। पारा के तिकुनिया में रविवार सुबह तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलट गई। इस दौरान हादसे में बस में सवार करीब 25 लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर है। मौके पर पारा और आसपास के थाने की पुलिस पहुंच गई है। पुल‍िस की टीम ने घायलों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। 

पुलिस ने बताया कि रव‍िवार की सुबह बस दिल्ली से लखनऊ की ओर आ रही थी। बस में करीब 40 से ज्यादा सवारी सवार थी। बस तिकुनिया के पास पहुंची ही थी क‍ि तभी अचानक से मोड़ आने पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे से अफरा तफरी का माहौल…

हादसे से इलाके में अफरा तफरी का माहौल उत्‍पन्‍न हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और सभी को बाहर निकालना शुरू कर दिया। तब तक पारा, दुबग्गा और तालकटोरा थाने से पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

लोक बंधु अस्पताल में भर्ती हुए घायल…

पुल‍िस ने घायलों को लोक बंधु अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। उन्हीं में से एक यात्री ने बताया कि चालक ने बस किसी और को चलाने को दे दी थी।

चालक की तलाश में पुल‍िस…

इस मामले में डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। एक बच्चा ज्यादा चोटिल हो गया है। उसका इलाज चल रहा है। चालक की तलाश में पुल‍िस की टीम को लगाया है। साथ ही सभी जानकारी के लिए बस एजेंसी से संपर्क किया जा रहा है।

बस की छत पर लदा था माल…

लोगों ने बताया कि बस ओवरलोड थी। ऊपर की तरफ काफी सामान रखा गया था। बस रास्‍ते में भी कई जगह अन‍ियंत्र‍ित हो चुकी थी। हालांक‍ि उस समय हादसा नहीं हुआ था।

महाकुंभ जाने के लिए बैठी थी कई सवारी…

सवारी से पूछताछ करने पर पता चला कि कई लोग महाकुंभ में संगम स्‍नान करने जाने के लिए बैठे थे। साथ ही कई लोग बाराबंकी, सुलतानपुर समेत अन्य जिले के थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000