अमेठी में रेलवे क्रॉसिंग पर आपस में भ‍िड़ीं पांच गाड़‍ियां; एक की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

अमेठी। जिले के कमरौली इलाके में रविवार की सुबह भयंकर सड़क हादसा हो गया। दरअसल बंद रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी ट्रेलर में पीछे से एक के बाद एक तीन डीसीएम और कार टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबक‍ि कई घायल हो गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुल‍िस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।

वहीं शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवा दिया है। आपको बता दें क‍ि हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्‍थ‍ित‍ि उत्‍पन्‍न हो गई थी।

एक के बाद एक टकरा गए पांच वाहन…

बताया जा रहा है क‍ि लखनऊ वाराणसी नेशनल हाइवे पर बने रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार की सुबह करीब चार बजे खड़े ट्रेलर में एक डीसीएम घुस गई। जिसके बाद चार और वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इस हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई है। जबक‍ि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुल‍िस ने शव को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा…

आनन फानन में हादसे की सूचना पुल‍िस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को इलाज के ल‍िए जगदीशपुर सीएचसी भेजा गया। यहां इनकी हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर द‍ि‍या गया है।

आधे घंटे तक लगा रहा जाम…

इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने हाइड्रा क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। बताया जा रहा है क‍ि बस्ती के टेमाडी के रहने वाले चालक राजेंद्र झांसी से ट्रेलर पर गिट्टी लादकर बस्ती जा रहे थे। तभी कस्बे की रेलवे क्रासिंग बंद थी तो वह बीएचईएल गेट के पास गाड़ी खड़ी कर रेलवे फाटक खुलने का इंतजार कर रहे थे।

आपस में भ‍िड़ी कई गाड़‍ियां…

इस दौरान पीछे से जायस कस्बे के डीसीएम चालक रोहित पांडेय ने ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। इसी बीच पीछे से आ रही एक और डीसीएम भिड़ गई जिससे बाराबंकी के मसौली के चालक जितेंद्र सिंह घायल हो गए। उसके पीछे खड़ी डीसीएम चालक शिवरतनगज थाना क्षेत्र के पट्टी बख्शीमठ रोहित यादव घायल हो गए। इनकी गाड़ी आगे खड़ी कार से टकरा गई जिससे संभल के नखाशा थाना क्षेत्र के कार चालक गुलजार भी घायल हो गए।

एक की मौत, तीन घायल…

हादसे में रोहित पांडेय की मौत हो गई। जबक‍ि अन्‍य घायलों को इजाल के लिए पुलिस ने एंबुलेस से जगदीशपुर सीएचसी भेजवाया। वहां से तीनों को रेफर कर द‍िया गया है। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि हादसे में एक डीसीएम चालक की मौत हो गई। तीन घायलों को इलाज के लिए भेजवाया गया है। हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000