SSP ऑफिस में दारोगा और सिपाही के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के बीच मारपीट हो रही है। सब-इंस्पेक्टर संदीप यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार करीब 10 से 15 मिनट तक एक दूसरे को लात- घूंसे मारते रहे। यह घटना एसएसपी कार्यालय परिसर में सोमवार को हुई। जिसके बाद हंगामा मच गया दोनों को बड़ी मुश्किल से अलग कराया गया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोग दोनों को शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन मामला बिगड़ता गया। शोर सुनकर कुछ पुलिसकर्मी बाहर आए और दोनों को किसी तरह से अलग किया। मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल में हुई मारपीट…

इस घटना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर संदीप यादव महोबा जीआरपी में तैनात हैं, जबकि कांस्टेबल अनुज कुमार झांसी एसएसपी कार्यालय में रीडर के पद पर तैनात हैं। दोनों पुलिस लाइन की कॉलोनी में पड़ोसी हैं। यह विवाद सब-इंस्पेक्टर संदीप यादव की पत्नी के ट्रांसफर को लेकर शुरू हुआ।

संदीप यादव की पत्नी महिला आरक्षी हैं और हाल ही में उनका ट्रांसफर झांसी के देहात क्षेत्र में किया गया है। संदीप यादव इस ट्रांसफर को रुकवाने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया है। अनुशासनहीनता और पुलिस की छवि खराब करने के लिए महोबा जीआरपी एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। कांस्टेबल अनुज कुमार पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000