एसपी ने कोतवाली नगर थाने के उप-निरीक्षक सचिन यादव, यातायात पुलिस में तैनात उप-निरीक्षक सुधांशु पाठक और मुख्य आरक्षी सुरेश को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में दो दरोगा और एक सिपाही निलंबित; एसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश, महाकुंभ मेला की तैयारी में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई By Khulasa India News Desk On Jan 21, 2025 900 प्रतापगढ़ में महाकुंभ मेला की तैयारियों के दौरान चेकिंग में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने कोतवाली नगर थाने के उप-निरीक्षक सचिन यादव, यातायात पुलिस में तैनात उप-निरीक्षक सुधांशु पाठक और मुख्य आरक्षी सुरेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राथमिक जांच में तीनों पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस गंभीर मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। महाकुंभ जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। यह कार्रवाई अन्य पुलिसकर्मियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि कर्तव्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई पुलिस विभाग की जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है। महाकुंभ मेला की सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थित आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हैं और किसी भी स्तर पर चूक करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। समाचार 900 Share