कोर्ट मैरिज से ठीक पहले दुल्हन फरार, ज्वैलरी भी ले गई साथ, दूल्हे ने कराई FIR

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। इस लुटेरी दुल्हन ने एक तांत्रिक बाबा के साथ मिलकर एक युवक को शादी के नाम पर ठगी की है। कोर्ट मैरिज कराने पहुंची लाल तथा रेशमी लिबास में सजी संवरी दुल्हन ने दूल्हे की आंखों में धूल झोंककर लाखों रुपये कीमत का जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। इधर, शादी के हसीन ख्वाब देख रहे युवक को दिल तोड़ने वाली इस ठगी की जानकारी हुई तो वह सदमे में आ गया।

आखिर में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के साथ पुलिस भी इस लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह की तलाश में जुट गई है। मामला हरदोई के सांडी कस्बे का है। यहां रहने वाले पीड़ित नीरज गुप्ता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि काफी प्रयास के बाद भी उसका विवाह नहीं हो रहा था। इसी बीच उसकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई और उसने शादी कराने का भरोसा दिया था।

फोटो देख भर दी थी शादी के लिए हामी…

एकाध दिन बाद इस तांत्रिक ने उसे एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर दिखाई और जब वह शादी के लिए राजी हो गया तो तांत्रिक ने उसे तैयारी करने को कह दिया। इसके बाद पीड़ित युवक ने अपनी मेहनत की कमाई से जोड़े गए रुपयों से शादी के लिए साढ़े तीन लाख रुपए के जेवर बनवाए और यह सबकुछ लेकर परिवार के साथ कोर्ट मैरेज के लिए पहुंच गया। उधर, तांत्रिक उस लड़की को दुल्हन के लिबास में पहुंची और मौका देखकर सारे जेवर और नगदी का बैग समेट कर फरार हो गई।

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस…

पीड़ित नीरज गुप्ता ने बताया कि कचहरी में उसने लड़की को पहली बार देखा था। उसे देखते ही वह अपने दांपत्य जीवन के ख्वाब में डूब गया था। इसी दौरान तांत्रिक ने सभी जेवरात लड़की को पहनाने को कहा तो उसने एक मिनट की भी देर नहीं लगाई। जेवर लेकर लड़की तैयार होने गई और फिर वापस नहीं लौटी। हरदोई के क्षेत्राधिकारी सदर अंकित मिश्रा ने बताया कि कोर्ट मैरिज करने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी तांत्रिक और लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000