उत्तरप्रदेशहरदोई योगी के मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन से ठगी करने वाले पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी की तलाश जारी By Khulasa India News Desk On Jan 23, 2025 247 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल समेत दो लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में पूर्व विधायक सुभाष पासी को मुंबई से यूपी की हरदोई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में पूर्व विधायक सुभाष पासी की पत्नी रीना पर भी धोखाधड़ी और गैंगस्टर का आरोप है। जो अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की पत्नी की तलाश जारी है। बता दें कि सुभाष पासी के खिलाफ 10 अक्टूबर 2023 को हरदोई के रेलवेगंज मोहल्ला के निवासी प्रकाश चंद गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सुभाष पासी मुंबई के आराम नगर में ढाई करोड़ रुपये में फ्लैट बेचने का ऑफ़र किया था। जिसके बाद चंद्र प्रकाश ने दोनों की मुलाकात रुचि गोयल से कराई जो मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन है। जिसके बाद कई लोगों की मौजूदगी में रुचि ने सुभाष और उसकी पत्नी को 49 लाख रुपये का चेक दिया था। जिसे बाद में रीना ने कैश भी करवा लिया। कुछ दिन बाद उन्होंने फ्लैट के फर्जी कागज थमा दिए और फ्लैट भी नहीं दिया। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने सुभाष पासी और पत्नी रीना के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। बता दें कि सुभाष पासी दो बार साल-2012 और 2017 गाजीपुर की सैदपुर सीट से समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। साल-2022 विधानसभा चुनाव से पहले वो भाजपा में शामिल हो गए थे। बीजेपी ने उन्हें सैदपुर विधानसभा से ही टिकट दिया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सीएम सिटी अंकित मिश्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष पासी गैंग बनाकर फर्जीवाड़ा करता है। मुंबई पुलिस कई बार उसे पकड़ने के लिए गई लेकिन हर बार वो भाग जाता था। अपराध 247 Share