कब्रिस्तान की जमीन पर ग्रामीणों ने किया निर्माण; BJP सांसद ने जताई नाराजगी,  SDM ने गिराने के दिए निर्देश

बरेली। शाही थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर में समुदाय विशेष के लोगों ने कब्रिस्तान की जमीन पर बिना अनुमित के निर्माण करा दिया। भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार वहां से गुजरे तो पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने गांव के 100 से अधिक लोगों को पांच-पांच लाख से मुचलका पाबंद कर निर्माण गिराने के निर्देश दिए हैं।

गनेशपुर गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर लगभग 30 साल पुरानी इबादतगाह बनी हुई है। समुदाय विशेष के लोगों ने प्रशासन की बिना अनुमति के उसी इबादतगाह के ऊपर पिलर खड़े करके लगभग 20 फीट ऊंची दीवार खड़ी कराकर लेंटर डाल दिया। बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार उसी रास्ते से होकर एक स्कूल के बार्षिक उत्सव में शामिल होने गए। उन्होंने नया निर्माण कार्य होते देख उपजिलाधिकारी मीरगंज को फोन कर जानकारी दी और नाराजगी जताई।
उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता ने तुरंत ही हल्का लेखपाल संजय सिंह को मौके पर भेजकर निर्माण कराने वालों के नाम पूछे। गांव की प्रधान से सख्त लहजे में कहा कि तुमने बिना अनुमति धार्मिक स्थल बनवाया है। इसे स्वयं तोड़ दो अन्यथा तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को रात हो जाने के कारण निर्माण तोड़ने की कार्रवाई नहीं हो सकी।
शुक्रवार को उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता ने प्रधान के पति को बुलाया और कहा कि किसी भी हालत में निर्माण कार्य आज ही तोड़ दो। अन्यथा तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने थाना अध्यक्ष शाही को तुरंत मौके पर पहुंचने के आदेश दिए। पुलिस ने 100 लोगों को पांच-पांच लाख के मुचलका पाबंद कर निर्माण तोड़ने को कहा गया। शाम को ग्रामीणों ने बांस-बल्लियां हटाना शुरू कर दी। रात होने के कारण मलबा नहीं गिराया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि वे शनिवार को पूरा निर्माण गिरा देंगे।  थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि नए निर्माण को ग्रामीण स्वयं हटा रहे हैं। 100 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है। गांव में शांति है। अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार अन्य भी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000