महंगे शौख; खर्चीला मिजाज, देवर से प्रेम-प्रसंग के चलते पत्नी ने कर दी पति की हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने प्रेम-प्रसंग के चलते हिमांशु सोनकर की नदी में गिराकर हत्या कर दी। डीसीपी पश्चिम ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया है। इस दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मृतक की पत्नी खर्चीले मिजाज की थी, लेकिन पति उसे पूरा नहीं कर पा रहा था। इसके बाद पायल ने आयुष से दोस्ती की।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पप्पू सोनकर ने 24 जनवरी 2025 को थाना वजीरगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटे हिमांशु को 21 जनवरी 2024 की रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने घर से बुलाया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि हिमांशु को नदी के पास दीपक जलाने के बहाने ले गया और धक्का दे दिया। पुलिस ने मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए 26 जनवरी 2025 को मृतक की पत्नी समेत 3 आरोपियों आयुष सोनकर, पायल सोनकर और जैकी सोनकर को गिरफ्तार किया।

गोली मारकर करना चाहता था हत्या…

डीसीपी ने बताया कि हिमांशु और पायल की शादी के बाद शुरुआती तीन साल तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। परिवार को लगा कि उनके बेटे का जीवन खुशहाल है। मगर धीरे-धीरे पायल का व्यवहार बदलने लगा। पहले परिवार ने इसे पति-पत्नी के झगड़े के रूप में लिया, लेकिन असली हकीकत कुछ और थी। हिमांशु के परिवार को पता चला कि पायल हिमांशु से दूर हो रही है, किसी और के करीब जा रही है। डेढ़ साल पहले पायल और उसके साथी हिमांशु को गोली मारकर हत्या करने की योजना बना चुके थे, लेकिन तब किसी कारण से यह साजिश कामयाब नहीं हो पाई।

नदी में दिया धक्का…

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई थी। आयुष और पायल ने इससे पहले भी हिमांशु को मारने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुई। चूंकि मृतक को तैरना नहीं आता था, इसलिए सुसाइड दिखाने की वजह से नदी में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि यह मामला आपसी संबंधों और पारिवारिक विवाद का नतीजा है। हत्या में शामिल अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000