भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव पर बड़ा हादसा, मंच ढहने से 7 श्रद्धालुओं की मौत; 75 लोग हुए घायल

बड़ौत/बागपत। धार्मिक कार्यक्रम में भीड़ के सापेक्ष सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध न करने से भयावह हादसा हो गया। बड़ौत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर सजाया गया 65 फुट ऊंचा मंच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भरभराकर गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने से लगी चोट, मलबे में दबने एवं भगदड़ से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा घायल हो गए। इसमें 20 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। 

जिलाधिकारी एवं एसएसपी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संभाला। केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी एवं सांसद राजकुमार सांगवान भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन एवं आयोजकों द्वारा सुरक्षा प्रबंधन में चूक को हादसे की वजह माना जा रहा है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक संदेवना व्यक्त करते हुए घायलों के उचित उपचार का निर्देश दिया है।

65 फुट का था अस्थायी मंच…

श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार के तत्वावधान में आयोजित मोक्ष कल्याणक निर्वाण महोत्सव के लिए गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन डिग्री कालेज के मैदान में 65 फुट ऊंचा अस्थायी मंच लगाया गया था। मंगलवार सुबह आठ बजे तक कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। मंच पर पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीढ़ियों पर एकत्रित हो गए। इसी बीच लकड़ी की बनी सीढ़ियां चरमराकर टूटने लगीं। इससे मंच टूटकर गिर पड़ा। श्रद्धालुओं में चीख पुकार एवं अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। दुर्घटना की खबर आग की तरह फैलने से बड़ी संख्या में शहरवासी भी मौके पर पहुंच गए।

 

पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल…

पुलिस ने भगदड़ को नियंत्रित कर घायलों को एंबुलेंस एवं निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। कई घायलों को ई रिक्शा से उपचार के लिए ले जाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि घटना में 74 साल के तरशपाल जैन, 40 साल के अमित, 65 साल की ऊषा, 48 साल के अरुण जैन, 25 साल की शिल्पी, 44 साल के विपिन और 65 साल की कमलेश की मौत हुई है। एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

सुबह आठ बजकर छह मिनट पर घटना की सूचना मिली। 8.12 बजे मौके पर नौ एंबुलेंस पहुंच गईं। सात श्रद्धालुओं की मौत हुई है। 40 घायल हैं। सभी का उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। घटना की जांच कराई जाएगी।

हादसे में मृतक  के नाम…

  1. तरशपाल जैन पुत्र हुकमचंद 74 साल गांधी रोड, इमली
  2. अमित पुत्र नरेश 40 बिनौली रोड
  3. उषा पत्नी सुरेंद्र 65
  4. अरुण जैन मास्टर पुत्र केशवरम 48
  5. शिल्पी जैन पुत्री सुनील जैन 25 साल
  6. विपिन पुत्र सुरेंद्र 44
  7. कमलेश पत्नी सुरेंद्र 65

हादसे में घायल…

आस्था हॉस्पिटल भर्ती लोग…

 

  • कविता जैन पत्नी पंकज जैन
  • विपिन जैन पुत्र प्रेमचंद जैन
  • शुभम जैन पुत्र सुनील जैन
  • रेखा पत्नी राजकुमार
  • रुचि जैन पत्नी विपिन जैन
  • काजल जैन पत्नी अंकुर जैन
  • शोभा जैन पत्नी सुनील जैन
  • बिजेंद्र जैन पुत्र प्रेमचंद जैन
  • पिंटू पंकज पुत्र बुध प्रकाश
  • बिजेंद्र जैन पुत्र अतरसेन जैन
  • संजय पुत्र मदनलाल

 

घायल पुलिसकर्मी आंनद तोमर हॉस्पिटल…

 

  1. मनीष
  2. नीरज
  3. रोबिन रानी
  4. पिंकी
  5. कुसुम
  6. नीतू
  7. बिरजू
  8. सौम्या

मेडिसिटी में घायल

  • विधि जैन पुत्री वीरेंद्र जैन
  • विन्सी जैन पत्नी वीरेंद्र जैन
  • कल्पना पत्नी पवन जैन
  • पवन पुत्र श्रीपाल

आंनद तोमर हॉस्पिटल…

  • शीला पत्नी
  • निधि पत्नी अतुल
  • अतुल पुत्र तेज बहादुर
  • पिंकी जैन पत्नी राजेन्द्र जैन आर्य नगर
  • पुजारी: वंशराज घायल

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     माफिया अनुपम व परिजनों की 9.83 करोड़ की 13 संपत्तियां कुर्क, तीन जिलों में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई     |     डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, फंडिंग रोकने की धमकी पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दायर किया मुकदमा     |     यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक     |     भाजपा नेता के बेटे से मारपीट का आरोप, थाने में हंगामा, एसआई और एक पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, एएसपी को सौंपी गई जांच     |     मुर्गी फार्म की रखवाली कर रहे चौकीदार की गला रेत कर हत्या, धड़ से अलग हुआ सिर     |     भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई ब्रेजा कार, 6 लोगों की मौके पर ही हुई मौत, 2 घायल     |     चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार,पहले भी कर चुकी है पति को मारने की कोशिश     |     नीले ड्रीम और सांप के बाद अब ट्राली बैग में मिला शव, बेवफा पत्नी ने प्रेमी भांजे के साथ सौदी से लौटे पति का किया कत्ल     |     3 बच्चों की मां देवर के साथ हुई फरार , पैसे और जेवर ले गई साथ, बच्चे पुलिस से लगा रहे गुहार     |     दूल्हे को जैसे ही दुल्हन ने पहनाई वरमाला, नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, चौंक गए घराती और बाराती     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000