मनचलों की गुंडागर्दी; दो युवतियों संग की छेड़खानी, शोर मचाने पर फोन छीनकर हुए फरार

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में एक बार फिर मनचलों की गुंडागर्दी देखने को मिली है। दरअसल यहां पैदल जा रही दो युवतियों के साथ मनचलों ने छेड़खानी की है। इस दौरान लड़की ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो दोनों मनचले युवक लड़की का फोन छीनकर फरार हो गए। बता दें कि मनचलों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस में की है। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तहत युवतियों के साथ छेड़खानी की गई है। बता दें कि पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है। इस घटना तो लेकर लखनऊ पुलिस ने कहा कि थाना पीजीआई पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना…

बता दें कि पूरी घटना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में हो गई है। वीडियो को देखने पर समझ आ रहा है कि दो युवतियां कहीं जा रही होती हैं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते हैं और लड़कियों के बगल में गाड़ी रोक देते हैं। हालांकि इसके बाद लड़कियां डर के मारे पीछे हट जाती हैं। इसके बाद मनचले आगे चले जाते हैं। लड़कियां जब फिर चलना शुरू करती हैं तो आगे से आकर बाइक सवार मनचले लड़कियों का रास्ता रोकते हैं। इस दौरान दोनों लड़कियों के साथ एक बाइक सवार जोर जबरदस्ती करने का प्रयास करता है। इसी दौरान एक लड़की भाग जाती है। लेकिन दूसरी लड़की के साथ मनचले जोर-जबरदस्ती करने लगते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000