चाय बनाने से मना करने पर बहू की निर्मम हत्या, ससुर ने चाकू से फाड़ डाला पेट

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के गांव खंजननगर में 60 साल के शरीफ गाजी ने शुक्रवार को सुबह अपनी बहू सिम्मी (35 वर्ष) की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। शरीफ ने बांका व चाकू से बहू पर ताबड़तोड़ वार किए। उसका पेट फाड़ डाला। चेहरे पर भी कई वार किए। वारदात के बाद शरीफ घर के दरवाजे पर ही कुर्सी डालकर बांका और चाकू लेकर करीब दो घंटे तक बैठा रहा।

आरोपी के हाथ में खून से सना बांका और चाकू देख ग्रामीणों की जानकारी हुई। प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी शरीफ को हिरासत में लिया। घर के अंदर घुसी तो मंजर देख सन्न रह गई। महिला का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी शरीफ की पत्नी व अन्य बेटे बहुएं भी घर पर नहीं मिली। यहां तक कि मृतका की बेटी और बेटा भी लापता हैं। इनकी तलाश में जुटी हुई है।

बिना पंचनामा भरे शव किया सील…

पुलिस ने मृतका के परिजनों व पति की गैरमौजूदगी में ही शव को बिना पंचनामा भरे ही सील कर मौके से हटा दिया। कस्ता चौकी प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव ने मीडिया कर्मियों व स्थानीय लोगों को भी अंदर जाने से रोक दिया। जब पुलिस ने शव को सील कर दिया तब मीडिया कर्मियों को अंदर जाने दिया गया।
महिला की निर्मम हत्या के बाद करीब 11 बजे तक फॉरेंसिक टीम भी मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका का पति शफीक घर पर मौजूद नहीं था। आरोपी शरीफ का दूसरा बेटा सत्तार कुंभी चीनी मिल गया हुआ था। पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि महिला ने चाय बनाने से इनकार कर दिया था। इस पर आरोपी ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000