टोल टैक्स मांगने पर आगरा में टोलकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, बोनट पर लेकर 1 किमी तक दौड़ाई कार

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां के खंदौली टोल प्लाजा पर एक कार सवार ने टोल टैक्स से बचने के लिए बैरियर ही तोड़ डाले। चालक ने सिर्फ बैरियर ही नहीं तोड़े बल्कि एक कर्मी को भी बोनट पर लटकाकर दौड़ाया। इस घटना का वीडियो सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि, ये वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा।

क्या है मामला, समझें…

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक टोलकर्मी कार रोकने की कोशिश करता है, तो उसे गाड़ी के बोनट पर लटका दिया जाता है और तेज रफ्तार से कार दौड़ने लगती है। करीब एक किलोमीटर तक हाईवे पर गाड़ी दौड़ती रही, जबकि टोलकर्मी बोनट पर लटका रहा। कार के रफ्तार कम करने पर टोलकर्मी नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। यह पूरा वाकया टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है।

बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मियों ने जब उसे रोका तो पता चला कि कार का फास्टैग ब्लैकलिस्ट था। इस वजह से टोल कर्मी ने कार चालक से नकद भुगतान करने को कहा, लेकिन कार सवार उससे झगड़ने लगा और देखते ही देखते चालक ने टोल बैरियर तोड़ दिया। एक कर्मचारी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसे बोनट पर लटकाकर एक किलोमीटर तक दौड़ाया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज…

इस वीडियो पर इंटनेट पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। इस घटना के बाद टोल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी कार चालक और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच जारी है। इस घटना के बाद टोलकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000