मृतक पति की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशगाजियाबाद पत्नी पर चाकू से किया हमला; फिर आत्महत्या करने की कोशिश, हुई मौत, महिला की हालात गंभीर By Khulasa India News Desk On Feb 1, 2025 111 गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की प्रेम नगर कालोनी में शनिवार सुबह एक पति ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी को चाकू से घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद को भी गर्दन पर चाकू मारा। लोनी थाना क्षेत्र की प्रेम नगर कालोनी में हुई इस घटना में पति ने पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार के सदस्यों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पति अलिजान (55 वर्ष) की मौत हो गई और पत्नी शहनाज (50 वर्ष) की हालत गंभीर बताई जा रही है। अलिजान मजदूरी करते थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद का कारण महिला के प्रेम प्रसंग के बारे में पति का संदेह था। आरोप है कि अलिजान को बार-बार अपनी पत्नी पर शक रहता था, जिसके चलते उनके बीच लगातार झगड़े होते थे। दंपती के नौ बच्चे हैं। अपराध 111 Share