प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब, माघी पूर्णिमा से तीन दिन पहले बंद हुआ प्रयागराज संगम स्टेशन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ ने शहर को जाम कर दिया है। महाकुंभ के मौके पर उमड़े जनसैलाब को मैनेज करने में प्रशासन के भी पसीने छूट जा रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम स्टेशन को रविवार को बंद कर दिया गया। 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। ऐसे में इस स्टेशन को 11 तारीख से बंद किया जाना था लेकिन रविवार को शहर में उमड़ी भीड़ की वजह से इसे रविवार को ही बंद कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि महाकुंभ में अगर इसी तरह भीड़ बढ़ती रही तो ये स्टेशन पूर्णिमा तक के लिए बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि संगम के निकट प्रयागराज में दो स्टेशन हैं। पहला दारागंज स्टेशन है, जिसे पहले ही स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। दूसरा स्टेशन प्रयागराज संगम है, जिसे रविवार को दोपहर 1 बजे से बंद कर दिया गया। पहले इस स्टेशन को स्नान पर्व से दो दिन पहले बंद किया जाता था। लेकिन रविवार को शहर में भारी भीड़ की वजह से इसे और पहले बंद कर दिया गया।

बता दें कि महाकुंभ के अंतिम चरण में प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। भीड़ को मैनेज करने में प्रशासन की हालत खराब है। पुलिस के जवान कई बार लगातार 16 से 18 घंटे की ड्यूटी करने को मजबूर हैं। झूंसी, नैनी, फाफामऊ इलाकों में वाहनों के जाम में लोग घंटों फंस रहे हैं। कई किलोमीटर के जाम में फंसे लोग खाने-पीने की चीजों के लिए तरस जा रहे हैं। ऐसे में कई राज्यों में वहां की सरकारों ने लोगों को अब प्रयागराज न जाने की अपील भी की है। फिर भी श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज की ओर लगातार कूच कर रहे हैं।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000