मृतक बहन भांजी की (फाइल फोटो) व जांच करती पुलिस उत्तरप्रदेशइटावा प्रॉपर्टी विवाद में बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या, पूर्व CMO का बेटा गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated Feb 10, 2025 236 उत्तर प्रदेश के इटावा में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पूर्व सीएमओ डॉ. एलएस चौहान के बेटे ने रविवार की देर शाम अपनी बहन और भांजी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस जघन्य अपराध के पीछे प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंड्स कालोनी थाने के महेरा चुंगी चौराहे के पास पूर्व सीएमओ डॉ. एलएस चौहान का घर है। वह अपनी 40 साल की बेटी ज्योति और चार साल की नातिन ताशू के साथ रहते थे। शनिवार को दामाद लखनऊ निवासी एडवोकेट राहुल भी घर आया था। इसी मकान में बेटा हर्षवर्धन भी अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार रात करीब नौ बजे फायरिंग की आवाज सुनकर पूर्व सीएमओ दूसरी मंजिल से नीचे आए तो देखा कि बेटी ज्योति और नातिन ताशू लहूलुहान पड़े थे। मां-बेटी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि प्रापर्टी के विवाद में पूर्व सीएमओ के बेटे ने अपनी बहन और भांजी की हत्या कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध 236 Share