संभल ह‍िंसा में शामि‍ल अब इस युवक की तलाश में जुटी पुल‍िस, च‍िपकाए गए शहर में पोस्टर

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बीते साल 24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से उपद्रवियों की तलाश जारी है। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक उपद्रवी की फोटो दिखाई दे रही है,लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। ऐसे में अब पुलिस प्रशासन की ओर से इस उपद्रवी की पहचान कराने के लिए उसकी फोटो वाला पोस्टर सार्वजनिक स्थान पर चस्पा कराया गया है।

बीते साल 24 नवंबर को संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान बवाल हो गया था।मस्जिद के पीछे भीड़ जमा हो गई थी और पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी।पुलिस ने कार्रवाई की तो भीड़ तितर बितर हो गई थी,लेकिन कुछ ही देर बाद पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को पकड़ लिया था। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर ली थी, जिससे घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा सके।इसी फुटेज के आधार पुलिस ने अब तक लगभग 76 उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया था।जहां से उन्हें जेल भेजा जा चुका है। बवाल के बाद एकत्र की गई सीसीटीवी की इन्हीं फुटेज में पुलिस को एक फुटेज ऐसी मिली है, जिसमें एक युवक भीड़ में शामिल लोगों को अपनी ओर आने का इशारा कर रहा है।

ऐसे में बवाल के दौरान भीड़ को उकसाने के मामले में पुलिस उस उपद्रवी की पहचान कराने में लगी रही,लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी इस उपद्रवी की पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे उपद्रवी के फोटो वाले पोस्टर छपवाकर नगर में सार्वजनिक स्थानोंं पर चस्पा करवाए हैं, जिससे उनकी पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई हो सके।पुलिस की ओर से चिपकवाए गए पोस्टर में सूचना देने वाले की पहचान को गुप्त रखने व इनाम देने की घोषणा भी की है।

थाना प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि सर्वे के दौरान कुछ लोग ऐसे थे जो कि बवाल के दौरान भीड़ का हिस्सा थे, लेकिन अब उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। ऐसे में पहचान के लिए आरोपित युवक के पोस्टर सार्वजनिक स्थान पर चस्पा कराए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000