मृतक महिला की (फाइल फोटो उत्तरप्रदेशहरदोई रिश्तों का कत्ल; प्रेमिका के चक्कर में पति ने फरसे से पत्नी की गला काटकर की हत्या, 6 महीने की बच्ची अनाथ By Khulasa India News Desk Last updated Feb 16, 2025 223 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव रावल में ज्ञानेंद्र प्रजापति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी कीर्ति की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के अनुसार, आरोपी ने गन्ना काटने वाले फरसे से वारदात को अंजाम दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका का मायका लहराई गांव में है, जहां उनके पिता स्वर्गीय सूरज प्रसाद का परिवार रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ज्ञानेंद्र का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था, जिसका विरोध करने पर उसने यह जघन्य अपराध किया। मृतका की शादी आरोपी से ढाई साल पहले हुई थी और उनकी 6 महीने की एक बेटी है। घटना से एक दिन पहले ही दंपती ससुराल से लौटे थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घर में काम किया था। अपराध 223 Share