बेटे की हत्या कर मां ने लगाई फांसी, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप, पति और ससुर हिरासत में

कानपुर। कोतवाली थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना हुई। जहां अपने साढ़े 14 महीने के बेटे की हत्या करने के बाद मां ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। डयूटी खत्म करके घर लौटी दादी और पति ने घर का गेट खुला देखा तो शंका हुई। दोनों जैसे ही अंदर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनका कलेजा कांप गया। कमरे में बेड पर बच्चे का शव पड़ा था वहीं महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

हृदयविदारक घटना से चीखपुकार मच गई। इस दौरान घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे डीसीपी और कोतवाली पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। इसके साथ फोरेंसिक टीम के साक्ष्य घटना के साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पुलिस ने फिलहाल पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं वारदात की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा और पति ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

उर्सला कंपाउंड निवासी राजू वाल्मिकी बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करते हैं। उन्होंने अपने पुत्र सुमित वाल्मिकी की शादी 24 नवंबर 2022 को लालबंगला निवासिनी 35 वर्षीय स्नेहा से कराई थी। शादी के बाद वर्ष 2023 नवंबर में बेटा सम्राट हुआ। सुमित एक प्राइवेट पैथालॉजी में लैब टेक्नीशियन है। उर्सला कंपाउंड में सुमित अपनी दादी रानी के साथ रहता है। वह स्थानों पर सफाई का काम करती है। वहीं पिता और मां राजकुमारी व दो बेटे रंजीत और अमित कल्याणपुर आवास विकास में रहते हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय के अनुसार रोज सुमित काम से लौटने के बाद दादी के साथ घर लौटता था।

सोमवार शाम को भी वह दोनों लौटे तो दरवाजा खुला पड़ा था। इस पर दोनों को शंका हुई। उनके अनुसार पहले दादी अंदर पहुंची तो वहां का नजारा देख उनकी चीख निकल पड़ी। इस पर पति सुमित भी अंदर पहुंचा और दहाड़ मार-मारकर रोने लगा। आनन-फानन परिजनों, मायके पक्ष और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर डीसीपी रवींद्र कुमार, कोतवाली फोर्स ने जांच शुरू। घटना की गहनता से जांच के लिए फोरेंसिक टीम से घटना के साक्ष्य एकत्र किए गए। सूचना पाकर मायके पक्ष से स्नेहा का भाई समीर, मां नीतू और नाते रिश्तेदार पहुंचे और जमकर ससुरलीजनों पर बेटे और पत्नी का हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा।

उन लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ मना कर दिया। इस दौरान पुलिस से भी उन लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने बेटे सम्राट और मां स्नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि मां ने बच्चे को गला दबाकर मारा है, या फिर तकिया रखकर जान ली। इस घटना के बाद पति सुमित और ससुर राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000