पापा ने मां को पीटा फिर फंदे से लटका दिया… तीन साल की बच्ची ने कागज पर चित्र बनाकर खोला पिता के हैवनियात का राज

झांसी। झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी कालोनी में एक दिल दहलादेने वाली घटना सामने आयी है जहां तीन साल की बालिका ने अपने ही पिता पर मां के साथ मारपीट कर फांसी पर लटकाने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के निवाड़ी निवासी राजू त्रिपाठी की बेटी सोनाली बुधौलिया (28) की शादी पांच साल पहले झांसी कोतवालीथानाक्षेत्र पंचवटी निवासी संदीप बुधौलिया ने हुई थी।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से उनकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार दुर्व्यवहार किया जाता था साथ ही दहेज की मांग भी की जाती थी। इस संबंध में कोर्ट में मामला भी चला । इस मामले में राजीनामा कर वर पक्ष ने बेटी को पूरी प्लानिंग बनाकर घर बुलाया। परिजनों का आरोप है कि सोनाली के बेटी होने के बाद से पति सहित ससुरालियों के व्यवहार में और खराबी आ गयी थी।

रविवार रात को संदीप ने दोस्तों संग शराब पीने के बाद सोनाली के साथ मारपीट की और इसके बाद उसके गले में कपड़ा बांध फांसी पर लटका दिया। परिजनों ने बताया कि संदीप के घर वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिये सोनाली को अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं सोनाली के परिजनों के मेडिकल पहुंचते ही उसके ससुराल के सभी लोग भाग गये।

सोनाली के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और संदीप की गिरफ्तारी से पहले शव का पोस्टमार्टम न कराये जाने की मांग पर अड़ गये। इसके बाद पुलिस ने काफी समझाबुझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच तीन साल की बालिका ने दिये बयान में कहा कि पापा ने उसकी मां को पहले मारा और फिर फांसी लगा दी।

इतना ही नहीं बालिका को एक खाली कागज मिला तो उसने मां को मारते अपने पिता का हाथ चित्र के रूप में उकेरा और बताया कि किस तरह से पिता ने उनकी मां को फांसी लगायी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000