महाकुंभ में आई युवती की गला काटकर हत्या, बाथरूम में मिली लाश, कथित पति मौके से फरार

मौके पर जांच करती पुलिस

 

प्रयागराज। महाकुंभ में संगम स्नान करने आई युवती की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात मंगलवार की रात की बताई जा रही है। आजाद नगर इलाके में युवक–युवती ने अपने को पति और पत्नी कहकर कमरा किराए पर लिया था। दीवार पर खून के छींटे मिले हैं और युवती के साथ कमरा लेने वाला युवक फरार है। इस सनसनीखेज वारदात का पता सुबह तब चला जब अन्य किराएदार बाथरूम गए. वहां लाश देखकर किराएदारों के होश उड़ ग।ए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मांगने पर भी नहीं दिया आईडी और फोन नंबर

झूंसी इस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि जोड़े ने पति-पत्नी बताकर आजाद नगर इलाके में एक मकान में कमरा लिया था। मकान मालिक वहां नहीं रहता है। सामने का जनरल स्टोर चलने वाला ही उसे मकान की देखरेख करता है। युवक ने दुकानदार से कहा था कि हम लोग बहुत थके है। महाकुंभ में नहाने आए थे। हमें रात बिताने को एक कमरा दे दो। जब दुकानदार ने युवक से आईडी और फोन नंबर मांगा तो उसने कहा अभी देता हूं।यह कहकर फिर वह कमरे में चला गया। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने युवती की हत्या का प्लान पहले से ही बना रखा था। अगर उसने आईडी और फोन नंबर दिया होता तो उसकी पहचान उजागर हो जाती।

युवती का पर्स, मोबाइल और अन्य सामान गायब

 घटना की जानकारी होने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां युवती का न तो कोई पर्स मिला और न ही मोबाइल, अन्य सामान गायब था। युवक की कोई आईडी भी नहीं मिली है। ऐसे में युवती कौन है? कहां से आई है कुछ भी अभी पता नहीं है। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह का कहना है कि पहचान छिपाने के लिए युवक ने ऐसा किया है। उसने सारा सामान युवती की हत्या करने के बाद गायब कर दिया। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। इस एरिया के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए है। किराएदारों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000