आपसी रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

लखनऊ। काकोरी के बेहता गांव में बुधवार देर रात बदमाशों ने 35 वर्षीय अंकित लोधी के सिर में गोली मार दी। लहूलुहान हालात में युवक को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेहता गांव निवासी 35 वर्षीय अंकित लोधी प्रापर्टी का काम करते थे।

अंकित के सिर में लगी गोली…

बुधवार की देर रात गांव के पास ही शादी समारोह में शामिल होकर वह नारायणपुर जाने वाली सड़क के पास परचून की दुकान पर पहुंचे था। यहां कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। इससे नाराज युवकों ने अंकित पर फायर कर दिए। गोली अंकित के सिर में लगी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तत्काल ट्रामा सेंटर भेजा जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बहनोई रामू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

डीसीपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण…

हत्या की सूचना के पाद डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर काकोरी पुलिस को जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। सीसी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर आरोपितों की तलाश जारी है। वहीं, हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000