भीषण सड़क हादसा; हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, नौ श्रद्धालुओं की मौत, 32 घायल

वाराणसी- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के सरोखनपुर अंडर पास पर भीषण हादसा हुआ। दो वाहनों की भिड़ंत में टाटा सूमो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी घटना के समय एक बस ट्रेलर से भिड़ गई। इस हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद एक और श्रद्धालु की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। ऐसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। बस में सवार सभी लोग दिल्ली के बताए जा रहे हैं, जो चित्रकूट से प्रयागराज होकर वाराणसी दर्शन के बाद अयोध्या जा रहे थे। वहीं सूमो सवार सभी झारखंड के हैं, जो वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।

हादसे के बाद मची चीख- पुकार…

हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। घटना उस वक्त हुई जब बस में सवार दर्शनार्थी सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ बस ट्रेलर से भिड़ी तो दर्शनार्थी हैरान रह गए। सोने के कारण कई लोग अचानक झटके से चोटिल हुए। वहीं आगे बैठे दर्शनार्थी बुरी तरह घायल हो गए। वहीं सूमो में सवार दर्शनार्थी भी आधी नींद में ही थे। घटना के बाद आनन- फानन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे मय फोर्स व तहसीलदार राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सभी आठ शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहली घटना में झारखंड से 11 दर्शनार्थियों को लेकर निकली सूमो जे एच 02 ए एक्स 1652 काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद राम लला का दर्शन करने अयोध्या जा रही थी। रात लगभग डेढ़ बजे के करीब सरोखनपुर गांव स्थित अंडर पास पुल से 200 मीटर आगे बढ़ी थी, कि किसी अज्ञात बड़े वाहन ने बगल से टक्कर मार दी।

हादसे में सूमो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिला, एक पुरुष व एक लगभग 5 वर्षीय बच्चा था। 60 वर्षीया कांति देवी, 20 वर्षीय नितेश निवासी कटसारा शूल झारखंड व चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुटकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।

ट्रेलर में भिड़ी बस…

इसी बीच सवा दो बजे के करीब अंडर पास पुल के ऊपर बिहार से चावल लादकर बरेली जा रही ट्रेलर में काशी विश्वनाथ से दर्शन कर अयोध्या की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस घुस गई। जिसके चलते बस चालक (35) सोनू सिंह पुत्र पूरन लाल निवासी पी 3/420 सुल्तानपुरी, नई दिल्ली व उसकी बड़ी बहन (38) बेबे तथा उसकी 65 वर्षीया दादी की मौत हो गई।

ये लोग हुए घायल…

बस में सवार घायलों में बबली (46), सुभाष (50), दिनेश (39), रंजीत (40), दिनेश (55), कविता (45), हरिश्चंद्र (61), भगवान सिंह (58), मायावती (55), हेमचंद्र (55), गीता (55), किशोरीलाल (60), लक्ष्मी (32), सुरेश (55), सुशीला (60), सरस्वती (55), आशीष (30), शकुंतला (54), सुशीला (65), रामवती (60), राधा (70), गीतांजलि (31), तारा (65), कमलेश (50), मंशा (48), हरिश्चंद्र (61) व मीना (65) सभी निवासी मोहल्ला मादीपुर नई दिल्ली के हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दिल्ली से तीन बसों में सवार होकर निकले थे दर्शनार्थी…

तीन बसों में सवार लगभग डेढ़ सौ दर्शनार्थी दिल्ली के मादीपुर मोहल्ले से 15 फरवरी की रात दर्शन- पूजन के लिए निकले। जहां 16 फरवरी की शाम चित्रकूट पहुंचकर दर्शन पूजन किया। इसके बाद 17 फरवरी की शाम प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में अमृत स्नान किया। प्रयागराज से चलकर 19 की सुबह काशी पहुंचे जहां बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। यहां से सभी दर्शनार्थी करीब 10 बजे रात में अयोध्या जाने के लिए निकले। सबसे आगे चल रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीएम योगिता सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अन्य यात्रियों को आवश्यक सुविधा मुहैया कराया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत     |     एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को 27 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     चाय बेचने वाला ऊर्जा मंत्री बनकर अधिकारियों को करता था फोन, ऐसे खुली पोल चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     विवाहिता की हत्या कर शव को भूसे के ढेर में जलाया, बड़ी बहन को भी मारने का प्रयास     |     बरातियों से भरी कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान     |     एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते बैंक मैनेजर और दलाल को रंगे हाथ धरा, केसीसी बनाने के एवज में मांगी थी रकम     |     युवक की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंका, फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य     |     शादी समारोह में जयमाल के दौरान दूल्हे के भाई की गोली मारकर हत्या     |     एक्सीडेंट में घायल हुए थे 2 भाई, घर में मिले उनकी पत्नियों और बेटी के शव, मर्डर मिस्ट्री में कितने झोल     |     युवती को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म; आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000