प्लीज पापा मम्मा को मत मारो; दिल नहीं पसीजा, फोन पर बात करते-करते पत्नी को दी खौफनाक मौत

गाजियाबाद। गाजियाबाद में टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा में चालक ने पत्नी से विवाद के बाद पेट में चाकू घोंप दिया। पत्नी ने मुजफ्फरनगर में रहने वाली बुआ को कॉल करके मदद की गुहार लगाई, बुआ ने छोड़ने के लिए कहा, लेकिन आरोपी पति नहीं माना। 

इस दौरान बच्चों ने भी शोर मचाया लेकिन, आरोपित वारदात कर फरार हो गया। देवर ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी के बिना बताए कई दिन तक बाहर रहने और शक होने पर दोनों में विवाद होने की बात सामने आई है।

14 साल पहले हुआ था निकाह…

टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा का शमशाद टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी में कार चलाता था। करीब 14 साल पहले उसका निकाह शहनाज से हुआ था। पसौंडा स्थित मकान में शमशाद पत्नी, चार बच्चों और छोटे भाई निसार के साथ रहता है।

शमशाद और शहनाज के बीच हो गया था झगड़ा… 

वहीं, मंगलवार को शमशाद और शहनाज में झगड़ा हो गया। शमशाद ने पत्नी के पेट में सब्जी काटने वाला चाकू घोंपा और कांच की बोतल मारकर भाग गया। चीख पुकार सुनकर देवर निसार नीचे आया। लहूलुहान हालत में शहनाज को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गया।

टीला मोड़ थाने में दी तहरीर…

इसके बाद मायके वालों और पुलिस को सूचना दी। जहां इलाज के दौरान शहनाज की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका शहनाज के भाई आसिफ ने बहनोई शमशाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए टीला मोड़ थाने में तहरीर दी है।

फिर कांच की बोतल से किया वार

पुलिस ने उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और बुधवार को आरोपित शमशाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घर से बिना बताए बाहर चली जाती थी। इसकी वजह से उसे पत्नी पर शक था। कई दिन बाद मंगलवार को वह घर पहुंची तो उससे जाने के बारे में पूछा। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद उसने पत्नी को चाकू मारा। फिर कांच की बोतल से वार किया।

पत्नी ने बुआ को किया था कॉल, बात करते-करते की वारदात… 

मृतका के भाई आसिफ ने बताया कि शहनाज ने मुजफ्फरनगर में रहने वाली बुआ को कॉल की। जिसमें शमशाद ने उनसे बात करते हुए पत्नी के नहीं समझने की बात कही। कहा अब सब बर्दास्त से बाहर है। सभी कसमें झूठी खाई हैं किसका विश्वास करूं।

उधर, से बुआ ने शमशाद को समझाने का काफी प्रयास किया, बाहर से बच्चे भी दरवाजा पीटकर शोर मचाते रहे, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। शहनाज बुआ से मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन शमशाद ने चाकू से वार कर दिया। घटना की पूरी रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी गई है।

मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रिकॉर्डिंग मिली है। जिसे विवेचना में शामिल किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीएम योगी का कम नहीं हुआ जज्बा,कड़कती बिजली,तेज बारिश,छाता लगाकर निकले सीएम योगी, 300 लोगों का बांटा गम     |     भाषा विवाद पर अब मायावती का बयान,हिंदी को छोड़कर जानिए किस भाषा की पैरवी की     |     आजमगढ़ में घर बा केकरा बाप के डर बा,गाने के चक्कर में पिटी पुलिस, जानें पूरा मामला     |     राणा सांगा को लेकर सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला,कहा-ये लोग जिन्ना का महिमा मंडन करते हैं     |     दूल्हे को जैसे ही दुल्हन ने पहनाई वरमाला, नीला ड्रम लिए स्टेज पर चढ़ गए दोस्त, चौंक गए घराती और बाराती     |     गजब:होने वाले दामाद की हुई सास, पति और बच्चों को छोड़ थामा हाथ, अब साथ रहेंगे दोनों     |     नीले ड्रम का खौफ:पत्नी को मंदिर लेकर पहुंचा पति, प्रेमी से करवाई शादी     |     सास-दामाद के बाद अब समधन-समधी के साथ फरार, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट     |     मेरठ में अजीबोगरीब प्रेम जाल: 50 साल की महिला ने 25 साल के युवक को प्रेमजाल में फंसाया     |     दे ताली,आईआईटी में साथ पढ़े दो दोस्त एक ही जिले में बने डीएम और एसपी,चारो तरफ हो रही चर्चा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000