आरोपी पुलिस की गिरफ्त में उत्तरप्रदेशगाजियाबाद युवती को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म; आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल By Khulasa India News Desk Last updated Feb 21, 2025 205 गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि युवती ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता के अनुसार, पड़ोसी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने फोटो-वीडियो के जरिए युवती को लगातार ब्लैकमेल किया। 25 वर्षीय आरोपी हापुड़ का रहने वाला है। उसने पीड़िता से पैसों की मांग की और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती की शादी के दो दिन बाद आरोपी ने उसके ससुराल वालों को भी अश्लील फोटो-वीडियो भेज दिए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने युवती के अकेले होने पर पानी में नींद की गोली मिलाकर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध 205 Share