मारपीट का वीडियो हुआ वायरल उत्तरप्रदेशगाजियाबाद चौकी इंचार्ज की दबंगई, BJP पार्षद के ड्राइवर को पीटा By Khulasa India News Desk Last updated Feb 24, 2025 187 गाजियाबाद। पटेल नगर से भाजपा पार्षद शीतल चौधरी ने पटेल नगर चौकी प्रभारी पर अपने चालक से मारपीट का आरोप लगाया है। पार्षद का कहना है कि दारोगा ने रविवार रात करीब 10 बजे उनके चालक अभिषेक शर्मा के साथ दुकान पर मारपीट की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दारोगा बाइक पर एक सिपाही के साथ आए और युवक के किसी बात पर थप्पड़ लगा दिए। पार्षद का आरोप है कि दारोगा ने उनके बारे में टिप्पणी की थी। इसके विरोध में आज कई भाजपाई पार्षद सिहानी गेट थाने में दारोगा के खिलाफ शिकायत देंगे। अपराध 187 Share