बस ने इंतजार कर रहे यात्रियों को कुचला, दो की मौत और चार घायल

गाजियाबाद। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। मसूरी थाना क्षेत्र में पुल के नीचे बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को मसूरी से दिलशाद गार्डन जा रही ई-बस ने कुचल दिया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस जांच में पता चला है कि ई-बस का हैंड ब्रेक गायब होने के कारण हादसा हुआ।

बच्ची समेत दो की मौत…

क्रॉसिंग पर काफी भीड़ थी और कुछ लोग बस के इंतजार में पुल के नीचे खड़े थे। बस की चपेट में आने से 36 वर्षीय महिला और 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो युवक और दो बच्चियां घायल हो गईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस आगे चल रही दो बाइक, एक ऑटो और एक कार को टक्कर मारने के बाद रुकी। मृतकों की पहचान धौलाना के देहरा गांव की 3 वर्षीय आफिया और मसूरी की जफर कॉलोनी की 36 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई है। घायलों की पहचान 13 वर्षीय आयशा, 4 वर्षीय महिनूर, 38 वर्षीय आरिफ और 35 वर्षीय मुस्तकीम के रूप में हुई है।

कार ने बाइक को टक्कर मारा…

वहीं, गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में हापुड़ रोड पर भोजपुर के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी एक टाटा हैरियर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वहीं, आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी देवेंद्र, हरेंद्र और अजय के रूप में हुई है। देवेंद्र और हरेंद्र एक बाइक पर थे, जबकि अजय दूसरी बाइक पर था। हादसे में दो युवक घायल भी हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000