गाजियाबाद में जमकर गरजा बुलडोजर, GDA ने अवैध कॉलोनी और ऑफिस को किया ध्वस्त

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रखा। प्रवर्तन टीम ने अटौर गांव में करीब छह बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया।
वहीं, कार्यवाही की जद में आए कॉलोनाइजर का कार्यालय भी बुलडोजर से जमींदोज किया गया। यहां दीपक और जोगिंदर चौधरी द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण की टीम ने कॉलोनी के भूखंड की बाउंड्रीवाल पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया।

विरोध करने वालों को खदेड़ा…

इसके साथ ही प्लॉट के लिए रास्तों पर टाइल से निर्मित सड़क व विद्युत पोल को बुलडोजर से उखाड़ दिया। कॉलोनाइजर ने अपने लोगों के साथ मिलकर जीडीए की ओर से की जा रही कार्यवाही का विरोध किया, लेकिन अधिकारी व कर्मचारियों के साथ सचल दल एवं पुलिस बल ने विरोध करने वालों को मौके से बलपूर्वक खदेड़ दिया।

निगम ने कराई सात करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त…

नगर निगम ने मोहन नगर जोन के अर्थला और सिटी जोन के सद्दीक नगर में सात करोड़ की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। नगर आयुक्त ने कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि संपत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह निगम की टीम के साथ अर्थला की खसरा नंबर 1330 में 700 वर्ग मीटर भूमि पर पहुंची। यहां पर भूमि पर कब्जा कर निर्माण किया हुआ था।
इस भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। इसकी कीमत 3.50 करोड़ रुपये है। सद्दीक नगर में 1640 वर्ग मीटर भूमि को कब्जा हुआ था। इसकी काफी दिन से शिकायत मिल रही थी। भूमि की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया गया है। इसका खसरा नंबर 307, 316, 317 है। इसकी कीमत लगभग साढे तीन करोड़ रुपये हैं। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर निगम का बोर्ड लगाया जाएगा। इसकी तारबंदी कराई जाएगी। जिससे लोग दोबारा से इस पर कब्जा न कर सकें।

कर्मचारियों के हित में कार्य करना निगम की प्राथमिकता…

नगर आयुक्त ने नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि निगम में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों का समय से वेतन का भुगतान, मृतक आश्रितों की नियुक्ति, मेडिकल भुगतान और रिटायर हुए कर्मचारियों की देयता का भुगतान निगम की प्राथमिकता है। उनके पुराने मामलों को सुलझाया गया है। विभागीय अधिकारियों को भी सभी कर्मचारियों के हितों में नियम अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000