दस्यु सुंदरी डकैत फूलन से बदला लेने वाली दस्यु सुंदरी डकैत कुसुमा नाइन, 15 मल्लाहों को लाइन में खड़ा कर मारा था, गोली, निकाली थी दो की आंखें

लखनऊ। कभी चंबल के बीहड़ों में बंदूकों की गोलियों की तड़तड़ाहट से 25 साल तक आतंक मचाने वालीं दस्यु सुंदरी डकैत कुसुमा नाइन ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। खौफ का पर्याय रही कुसुमा नाइन को टीबी हो गयी थी, जिससे उसकी जान चली गई।

दस्यु सुंदरी फूलन देवी से कुसुमा नाइन की खुली अदावत थी।फूलन से बदला लेने के लिए कुसुमा ने औरैया जिले के अस्ता गांव में लालाराम और श्रीराम के साथ मिलकर 15 मल्लाहों को लाइन में खड़ा कर गोलियों से भून डाला था। कहा जाता है कि लालाराम के साथ कुसुमा नाइन के प्रेम संबंध भी थे।लालाराम से बदला लेने के लिए फूलन देवी ने कानपुर देहात के बेहमई गांव में 22 लोगों को लाइन में खड़ा कर मार डाला था। इसी का बदला लेते हुए लालाराम के साथ मिलकर कुसुमा नाइन ने 15 मल्लाहों का कत्ल कर दिया था।

यह क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई थी बल्कि कुसुमा ने गांव में ही आग लगा दी थी। इसमें एक महिला और उसके 5 साल के बच्चे की जलकर मौत हो गई थी। यह घटना 1984 की है, जिसे 1981 में अंजाम दिए गए बेहमई कांड के बदले के तौर पर किया गया था। इससे पहले एक घटना में उसने दो लोगों की जिंदा ही आंखें निकलवा ली थीं। यही घटना थी जिससे कुसुमा नाइन चंबल क्षेत्र में खौफ का पर्याय बन गई थी। कहा जाता है कि कुसुमा नाइन डकैत रामआसरे उर्फ फक्कड़ बाबा के संपर्क में आकर दस्यु सुंदरी बनी थी।

फूलन देवी मल्लाह समाज की थी, जबकि लालाराम और श्रीराम राजपूत थे। यही वजह थी कि बेहमई कांड और फिर अस्ता कांड ने यूपी समेत पूरे देश में जातीय तनाव भी बढ़ा दिया था। इन दोनों कांडों की दशकों तक चर्चाएं रही थीं।कुसुमा नाइन कितनी कुख्यात थी इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उसके नाम पर हत्या, फिरौती, लूट, अपहरण समेत 200 मामले यूपी में दर्ज थे। इसके अलावा 35 मामलों में कुसुमा नाइन मध्य प्रदेश में वांछित थी। यूपी पुलिस ने कुसुमा नाइन पर 20 हजार और मध्य प्रदेश पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था।

साल- 1964 में जालौन जिले के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में कुसुमा नाइन का जन्म हुआ था। कुसुमा नाइन डरू नाई की बेटी थी।डरू नाई गांव के ग्राम प्रधान थे।चाचा गांव में सरकारी राशन के कोटे की दुकान चलाते थे। कुसुमा नाइन का लगभग दो दशकों तक आतंक रहा, लेकिन 2004 में कुसुमा नाइन ने आत्मसमर्पण कर दिया था। कुसुमा के साथ फक्कड़ बाबा ने भी आत्मसमर्पण कर दिया था।इनके अलावा गैंग के कई प्रमुख सदस्य छतरपुर के रहने वाले राम चंद बाजपेयी, इटावा के संतोष दुबे, कमलेश बाजपेयी, मनोज मिश्रा और घूरे सिंह यादव ने भी आत्मसमर्पण कर दिया था।

यह गैंग कितना बड़ा था इसका अंदाजा इससे ही लगता है कि आज से 21 साल पहले इन लोगों ने आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस को जो हथियार सौंपे थे,उनमें कई अमेरिकी राइफलें भी थीं।एक अधिकारी की हत्या और अपहरण के मामले में 2017 में दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन और फक्कड़ बाबा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इटावा जिला जेल में सजा काटने के दौरान टीबी की बीमारी से कुसुमा नाइन पीड़ित हो गई। गंभीर रूप से बीमार होने पर कुसुमा नाइन को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।इसके बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो फिर लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल लाया गया, जहां कुसुमा नाइन की मौत हो गई।

कुसुमा नाइन का सोमवार सुबह उनके ससुराल जालौन में थाना कुठौंद के गांव कुरौली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पति केदार उर्फ रूठे याज्ञिक ने उन्हें मुखाग्नि दी। रविवार रात को कुसुमा का पार्थिव शरीर उनके ससुराल लाया गया था।एहतियात के तौर पर गांव में रात से पुलिस फोर्स तैनात थी। कुसुमा के अंतिम दर्शन के लिए गांव में काफी लोग मौजूद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000