भाजपा जिलाध्यक्ष पद की रेस में निराश हुए कई राजनीतिक सूरमा, भरोसे पर लगी मुहर, आशीष श्रीवास्तव को फिर मिली प्रतापगढ़ की कमान…

दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर आशीष श्रीवास्तव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार…

 

प्रतापगढ़। बेल्हा की सियासत में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर विश्वास और पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले आशीष श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उनके पिछले कार्यकाल को सराहते हुए उन्हें दोबारा यह अवसर दिया है। आशीष श्रीवास्तव की पुनर्नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला पार्टी की सांगठनिक मजबूती और आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

किसी भी राजनीतिक दल का जिलाध्यक्ष पद बहुत ही जिम्मेदारी का होता है। पूरे संगठन की जिम्मेदारी उसी के कंधे पर होती है। संगठन विस्तार से लेकर चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारी तय कराने से लेकर चुनाव में पार्टी की विजय का डंका बनवाने की जिम्मेदारी भी जिलाध्यक्ष की होती है। जब चुनाव होते हैं तब पार्टी में जिलाध्यक्ष का दायित्व बढ़ जाता है और उसी से उम्मीदवारी तय करने के लिए पैनल में नाम प्रस्तावित करने के लिए कहा जाता है। इसी कार्य के लिए सत्ताधारी दल का जिलाध्यक्ष उम्मीदवारों से धन कमा लेता है। पूर्व के जिलाध्यक्ष पर करोंड़ो रूपये कमाने का आरोप लगा था।

फ़िलहाल आशीष श्रीवास्तव पर ऐसे आरोप नहीं लगे। तभी उन्हें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दूसरी बार भरोसा करते हुए जिले की कमान सौंपी है। अब देखना होगा कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव पार्टी कार्यकर्ताओं में सामजस्य स्थापित कर जिले की सातों विधानसभाओं में कितनी सीट जिताकर पार्टी के भरोसे को कायम रखते हैं। साल-2022 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा सिर्फ एक सीट बचा पाई थी और एक सीट गठबंधन का उम्मीदवार जीत सका था। दो महत्वपूर्ण सीट पट्टी और रानीगंज भाजपा के हाथ से निकल गई थी जो पार्टी के लिए बड़ी हानि थी।

जिलाध्यक्ष के रूप में आशीष श्रीवास्तव पर कोई आरोप नहीं लगे। उनकी साफ़ सुथरी छवि ही उन्हें दूसरी बार इस पद को हासिल करने में सहायक सिद्ध रही।  हालांकि आशीष श्रीवास्तव के साथ रहने वाले उनके अभिन्न साथी भी जिलाध्यक्ष बनने की उम्मीद पाल रखे थे। यह बात आशीष श्रीवास्तव को पता थी, फिर भी वह बहुत ही शालीनता से अपना काम करते रहे और उनकी इसी कार्य प्रणाली को देखते हुए उन पर दूसरी बार भरोसा जताया है। पार्टी की तरफ से आशीष श्रीवास्तव को दोबारा सौंपी गई यह कमान प्रतापगढ़ में भाजपा की जड़ों को और मजबूत करेगी। साथ ही राजनीति के इस खेल में आने वाले दिनों में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000