वैद्य के बेटे ने वृद्ध को कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, सूखा रोग की जड़ी-बूटी लेने गया था बुजुर्ग

कौशाम्बी। नगर कोतवाली के निजामपुर नौगीरा गांव में रविवार सुबह सूखा रोग की जड़ी-बूटी लेने गए एक बुजुर्ग की वैद्य के बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की बहू की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। पुलिस चिकित्सकीय परीक्षण कराने की बात कह रही है।

निजामपुर नौगीरा निवासी श्यामलाल पासी खेती-किसानी के साथ वैद्य का भी काम करता है। पड़ोसी गांव कोड़र पश्चिम के रहने वाले बुधई लाल (65) की चरवा क्षेत्र के लालापुर में रिश्तेदारी है। रिश्तेदार चंद्रेश के बच्चे को सूखा रोग है। इसी बच्चे के लिए रविवार सुबह बुधई जड़ी-बूटी लेने गए थे।

वैद्य श्यामलाल उन्हें अपने घर के पास बैठाकर जड़ी लेने खेत चला गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इसी बीच वैद्य का सबसे छोटा बेटा प्रेमलाल कुल्हाड़ी लेकर घर से बाहर निकला और उसने दवा लेने आए बुधई के सिर पर ताबड़तोड़ दो वार कर दिए। इससे मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई।

घटना के बाद चीखपुकार सुन जुटे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना के बाद आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और बुधई को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।

हत्या की कोई वजह निकलकर सामने नहीं आई है। आरोपी के परिजनों के साथ ग्रामीणों का भी यही कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति खराब होने की वजह से घटना हुई है। पुलिस भी इस बात को मान रही है। हालांकि, इसके लिए पुलिस चिकित्सकीय परीक्षण कराने की बात कह रही है। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि मृतक की बहू शांति देवी पत्नी मदन लाल की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने इससे पहले माता-पिता पर भी किया था हमला…

निजामपुर नौगीरा निवासी श्यामलाल के तीन बेटों में आरोपी प्रेमलाल सबसे छोटा है। उसकी उम्र करीब 25 साल है। श्यामलाल ने बताया कि प्रेमलाल की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। आगरा में इलाज कराने के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसी वजह से बड़े बेटे अपने पत्नी-बच्चों के साथ अलग रहते हैं। श्यामलाल व उसकी पत्नी ही मनोरोगी बेटे प्रेमलाल की देखभाल करते हैं। इससे पहले वह अपने माता-पिता पर भी धारदार हथियार से हमला कर चुका है। ग्रामीणों ने भी उसके मनोरोगी होने की पुष्टि की है।

मृतक की बहू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000