घटना स्थल की तस्वीर उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में जमीन का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस, दबंगों ने दरोगा का पकड़ा कॉलर सिपाही की वर्दी फाड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated Mar 23, 2025 483 प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के दरछुट गांव में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस टीम पर हमला हुआ है। दो पक्षों के बीच चल रहे भूमि विवाद की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस जब दोनों पक्षों को समझा-बुझा रही थी, तभी एक पक्ष के लोग आक्रामक हो गए। दबंगों ने चौकी प्रभारी का कॉलर पकड़ लिया और उनकी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। घटना में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थीं। बीच-बचाव करने आए सिपाही के साथ धक्का-मुक्की की गई और उनकी वर्दी फाड़ दी गई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। चौकी प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने दो पुरुषों और तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को बीरमऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अपराध 483 Share