प्रतापगढ़ में बेकाबू डंपर की टक्कर से घायल अधिवक्ता समेत तीन की मौत, मरने वालों की संख्या हुई पांच

रानीगंज/प्रतापगढ़। बेकाबू डंपर की चपेट में आने से घायल अधिवक्ता समेत तीन लोगों की बुधवार को मौत हो गई। मंगलवार को डंपर ने कई लोगों को रौंद दिया था, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पांच घायलों में तीन की बुधवार को मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

रानीगंज बाजार में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम बादशाहपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने कार सवार को टक्कर मारने के बाद असंतुलित होकर भागने के दौरान ई-रिक्शा और बाइक सवार बाजार में खड़े लोगों को टक्कर मारा था। इसके बाद श्री माइक्रो फाइनेंस कंपनी रानीगंज में काम करने वाले सुंदरम पांडेय, पुत्र महेंद्र पांडेय, निवासी गोहिया मिर्जापुर, और उसके साथी रामबाबू, निवासी प्रयागराज, की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे, जिसमें विकास सरोज, अधिवक्ता नीरज सरोज और विशाल गौतम की प्रयागराज में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। अभी दो की हालत नाजुक बनी हुई है। डंपर चालक दुर्गेश पांडेय, पुत्र छगन पांडेय, निवासी आमापुर बेर्रा, रानीगंज, के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

हादसे में दूसरे दिन मृतकों का विवरण…

1- रानीगंज थाना क्षेत्र की कायस्थ पट्टी गांव निवासी अधिवक्ता 40 वर्षीय नीरज सरोज, पुत्र मिथलेश सरोज, की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह दो भाइयों में बड़े थे। पत्नी राजश्री का रो-रोकर बेहाल हैं। छोटे भाई किशन सरोज और एक बहन प्रीति की शादी नहीं हुई है। नीरज के पिता पुलिस विभाग में दरोगा हैं और वह रायबरेली में तैनात हैं।

2- रानीगंज के कायस्थ पट्टी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक 35 वर्षीय विजय सरोज, पुत्र महादेव सरोज, की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में पत्नी संगीता देवी, मां शांति देवी और दो भाई हैं। विजय को एक बेटी और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी सिमरन 12 वर्ष, बेटा आयुष 8 और हंस 6 वर्ष है। पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं।

3- मड़ियाहूं जौनपुर के 35 वर्षीय विशाल गौतम, पुत्र सुरेश गौतम, श्री माइक्रो फाइनेंस कंपनी रानीगंज में रिकवरी का काम करते थे। अपने साथी सुंदरम पांडेय और रामबाबू के साथ सब्जी खरीदने गए थे। विशाल की भी इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई।

नीरज और विजय में थी गहरी मित्रता…

अधिवक्ता नीरज सरोज और ई-रिक्शा चालक विजय सरोज में गहरी दोस्ती थी। दोनों ई-रिक्शा पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान डंपर कॉल बनकर आई और ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर प्रयागराज में बुधवार को उनकी मौत हो गई। नीरज सरोज जिला न्यायालय प्रतापगढ़ में प्रैक्टिस करते थे। हादसा बहुत ही दुःखद रहा। डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000