पीएम मोदी आगरा में अप्रैल में करेंगे पांच अमृत भारत स्टेशनों का लोकार्पण, बढ़ेगा ट्रेनों का ठहराव

आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने अप्रैल में आगरा रेल मंडल के पांच अमृत भारत स्टेशनों के कामों का लोकार्पण करेंगे। वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले लोकार्पण समारोह के लिए आगरा रेल मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। आगरा मंडल में पहले चरण में 15 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनाया जा रहा है।इनमें ईदगाह, फतेहाबाद,गोवर्धन,गोविंदगढ़ और मंडावर महुआ रोड स्टेशनों पर हुए कामों का पीएम लोकार्पण करेंगे।दो साल पहले केन्द्रीय बजट में देशभर के रेलवे स्टेशनों के सुंदरीकरण और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना लांच की थी।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 200 से अधिक रेलवे स्टेशनों को पहले चरण के लिए चयनित किया गया था,जिसमें आगरा रेल मंडल के 15 स्टेशन भी शामिल थे।अब दो साल बाद इनमें से पांच स्टेशनों पर काम पूरा हो गया है। स्टेशनों की मुख्य बिल्डिंग के सुंदरीकरण के साथ-साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार व यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ स्टेशन जाने वाली एप्रोच रोड को चौड़ा किया गया है।आगरा रेल मंडल के सूत्रों का कहना है कि अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशभर में तैयार हो चुके भारत स्टेशन समर्पित करेंगे।

रेलवे ने अमृत भारत स्टेशनों की मुख्य बिल्डिंग को स्थानीय विशेषता के अनुसार डिजायन किया है।इसके अलावा फुल एचडी स्क्रीन डिस्प्ले,प्लेटफार्मों का उच्चीकरण,प्लेटफार्म पर शेड,ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड,नई बेंच,नई उद्घोषणा प्रणाली,कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड,सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड,सर्कुलेटिंग एरिया का सुंदरीकरण,हाईमास्ट टावर,डिजिटल प्लेटफार्म घड़ी,बिल्डिंग विस्तार,सीसीटीवी,फुटओवर ब्रिज,पेयजल सुधार,सीवर व्यवस्था सुधार आदि के काम किए हैं।

रेलवे के सूत्रों का कहना है कि अमृत भारत स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ने के साथ ही रेलवे ट्रेनों के ठहराव की योजना भी बना रहा है।मंडल के सभी अमृत भारत स्टेशनों पर भविष्य में मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बढ़ाएगा।इसकी शुरुआत ईदगाह स्टेशन पर छह जोडी़ ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजकर हो चुकी है।जल्द ही अन्य स्टेशनों पर भी ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000