पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्री की मौत, लखनऊ एयरपोर्ट पर हाई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मच गई खलबली

लखनऊ। पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की मौत हो गई।असम का रहने वाला यह यात्री इलाज के लिए अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जा रहा था।इसके लिए यात्री ने पटना से इंडिगो की फ्लाइट ली थी।अभी फ्लाइट लखनऊ के पास से गुजर रही थी कि यात्री ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर फ्लाइट के पायलट ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की।इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही विमान में सवार यात्रियों के बीच खलबली मच गई।आनन-फानन में विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसके बाद शव को फ्लाइट से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेज दिया गया।यात्री के साथ उनकी पत्नी और चचेरे दामाद भी थे।

एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक यात्री की पहचान असम में नलबारी के रहने वाले सतीश बर्मन के रूप में हुई है।उनकी तबियत काफी समय से खराब चल रही थी।वह इलाज के लिए अपनी पत्नी कंचन और चचेरे दामाद केशव कुमार के साथ दिल्ली जा रहे थे।इन लोगों ने पटना से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2163 से शनिवार की सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।फ्लाइट पटना से उड़ान भरी ही थी कि सतीश बर्मन की तबियत बिगड़ गई और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई।इतने में विमान लखनऊ के आसपास पहुंच चुका था।जानकारी होने पर क्रू मेंबर्स ने तत्काल पायलट को अवगत कराया और फिर पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।एयर ट्रैफिक कंट्रोल की अनुमति मिलने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।इसके बाद एयरपोर्ट पर तैनात मेडिकल टीम ने सतीश बर्मन को फ्लाइट से नीचे उतार कर जांच की और मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पहुंची सरोजनी नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000