जौनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़ा, भाई-बहन समेत इन लोगों ने भी लिए थे सात फेरे

जौनपुर। जौनपुर महोत्सव में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से हैरतअंगेज मामला सामने आया है।इस मामले ने पूरे आयोजन की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।इस समारोह में फर्जीवाड़े के तहत ऐसे 6 अपात्र जोड़े उभर कर आए,जिनमें से एक मामला तो भाई-बहन की शादी का भी है। जहां समाज कल्याण विभाग द्वारा विवाह की सूची जारी न करने का आरोप है तो वहीं प्रशासन के अंदर भी इस विषय पर चिंता की लहर दौड़ गई है। शुरू में जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया, लेकिन प्रभारी मंत्री एके शर्मा के सामने सवाल पूछे जाने पर डीएम ने स्वीकार किया कि मामला उनके संज्ञान में है और अपात्र जोड़ों की सहायता राशि रोकी जा रही है।

बता दें कि जब मामला मीडिया में आया तो सामूहिक विवाह के लाभार्थियों का सत्यापन शुरू हुआ।सत्यापन में ये बात सामने आई कि जौनपुर जिले के 21 ब्लॉक में 6 जोड़े अपात्र मिले हैं।सिकरारा ब्लॉक से दो जोड़े,सिरकोनी,रामनगर खुटहन और मड़ियाहू से एक-एक अपात्र जोड़े सामने आए हैं।मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा द्वारा की जा रही है।

दरअसल जौनपुर महोत्सव के दौरान 12 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1038 जोड़ों को आशीर्वाद दिया था। इसी सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े की बात सामने आई थी। मीडिया में मामला आने के बाद भले ही जिला प्रशासन अपात्र लाभार्थियों की 35 हजार रुपए की सहायता राशि रोकने की बात कर रहा है,लेकिन असल सवाल यह है कि बगैर सत्यापन के किस तरह से ऐसे लाभार्थियों का चयन किया गया है।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अनियमित मिलने के बाद कई अधिकारियों और कर्मचारियों की गर्दन फंसती नजर आ रही है।इस मामले में सत्यापन करने वाले अधिकारियों से लेकर स्वीकृति प्रदान करने वाले कर्मचारी रडार पर हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000