तेज रफ्तार थार कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, दो की मौत, महिला समेत दो गंभीर रूप से घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में तेज रफ्तार थार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक महिला समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन शव उठाने के दौरान परिजनों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई।गुस्साए परिजनों ने हाईवे जाम करने की भी कोशिश की।पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर हुआ।घटनास्थल से पुलिस को थार कार के अंदर शराब की बोतल और नमकीन के पैकेट मिले,जिससे परिजन भड़क ग‌ए।परिजनों का आरोप है कि नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे लोगों ने यह दर्दनाक हादसा किया। हादसे के बाद थार कार सवार थार छोड़कर फरार होने का प्रयास कर रहे थे,लेकिन पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

सीओ सिटी मथुरा भूषण वर्मा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो घायल हैं।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सीओ ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस अब यह जांच कर रही है कि थार कार चला रहे आरोपी नशे में थे या नहीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000