पति को देखकर महिला व उसके प्रेमी ने खाया जहर उत्तरप्रदेशसम्भल तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार; पति के पहुंचने पर दोनों ने खाया जहर, हालत गंभीर By Khulasa India News Desk Last updated Mar 30, 2025 236 उत्तर प्रदेश के संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का प्रेमी उसके घर में किराए का कमरा लेकर रहता था। पति के मुताबिक, प्रेमी मूल रूप से मुरादाबाद जिले के कोतवाली बिलारी क्षेत्र का रहने वाला है। वह लंबे समय से गांव में मजदूरी का काम करता था। कुछ समय पहले उसने महिला के घर में ही किराए का कमरा ले लिया। इसी दौरान उसने महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया और मौका देखकर उसे अपने साथ ले गया। महिला ने एक अनजान नंबर से अपने पति को फोन किया। पति जब मौके पर पहुंचा तो उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान प्रेमी और महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अपराध 236 Share