एयरफोर्स के कमांडर वर्क्स इंजीनियर की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज। एयरफोर्स स्टेशन के बाउंड्री के अंदर आवासीय परिसर में एयरफोर्स के कमांडर वर्क्स इंजीनियर एसएन मिश्रा की 28 मार्च की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिहार के सासाराम के रहने वाले इंजीनियर की हत्या के राजफाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। एडीसीपी अजय पाल शर्मा ने सोमवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड का राजफाश करते हुए पुलिस लाइन में मीडिया से बताया कि इस मामले में सौरभ उर्फ बाबू, उसके पिता शिवकुमार और मां सुनीता को गिरफ्तार किया गया है।

एयरफोर्स परिसर के सीसीटीवी फुटेज से हत्यारोपी की पहचान प्रयागराज के लाल बिहारा बम्हरौली के रहने वाले सौरभ के रूप में की गई। इसे सोमवार को बम्हरौली से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर इसने बताया कि उसके पिता शिवकुमार पासी व माता सुनीता देवी एयरफोर्स कैंपस के अंदर ही अधिकारियों के यहां घरेलू कार्य करते हैं। अभियुक्त का बड़ा भाई हनी उर्फ गौतम एक व्यक्ति की हत्या के अपराध में जिला कारागार कौशांबी में निरुद्ध है। उसी को छुड़ाने के लिए अभियुक्त व उसके परिवार को पैसों की आवश्यकता थी। 

अभियुक्त सौरभ ने अपने बड़े भाई की पेशी के दिन अपने पिता व अपनी माता के साथ मिलकर एयरफोर्स स्टेशन के अंदर कमांडर वर्क्स इंजीनियर के घर में चोरी की योजना बनाई। 28 मार्च की देर रात को अभियुक्त पिस्टल व अन्य सामग्री लेकर एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के किनारे लगे पेड़ के सहारे बाउंड्री पार करके एसएन मिश्रा के आवास के पास जाकर दरवाजा काटने का प्रयास किया, लेकिन घर के लोग जाग गए। अभियुक्त द्वारा पुन: हाथ अंदर कर कुंडी खोलने का प्रयास किया गया। जब अंदर से लोगों ने चिल्लाया तो अभियुक्त ने उक्त पिस्टल से फायर कर दिया और मौके से भाग निकला। एयरफोर्स स्टेशन परिसर के अंदर इंजीनियर की हत्या से सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठने लगे थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000