फटा कुर्ता पहनकर गाजियाबाद से लखनऊ पहुंचे BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले – योगी सरकार में सक्रिय हैं असुरी शक्तियां

लखनऊ। बीते दिनों गाजियाबाद में कलश यात्रा के दौरान पुलिस से हुई झड़प के बाद से लगातार फटा कुर्ता पहनकर घूम रहे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने यूपी प्रेस क्लब में एक प्रेसवार्ता का आयोजन करते हुए मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में 50 हजार से अधिक गाय कट रही हैं। मेरी ओर से इसकी शिकायत कई बार की गई, विरोध किया गया लेकिन कोई अधिकारी इसपर संज्ञान नहीं ले रहा है। उनका आरोप है कि मेरी ओर से लगातार हो रहा इसका विरोध कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है।

कलश यात्रा के दौरान हुए विवाद पर विधायक ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप…

गाजियाबाद से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर फटे कुर्ते में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। उन्होंने गाजियाबाद में कलश यात्रा के दौरान हुए विवाद पर अपनी बात रखते हुए पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने रामकथा रुकवा दी और मेरा गिरेबान पकड़कर कुर्ता फाड़ दिया। इतना ही नहीं, कलशयात्रा लेकर जा रही महिलाओं और बहनों के साथ बदतमीजी करते हुए पुलिस की ओर से कलश भी फोड़ दिए गए। उन्होंने कहा कि लोनी में निकल रही परंपरागत यात्रा में अनुमति लेने की कभी जरूरत नहीं होती है। रामकथा के दौरान हम सभी 11000 कलश की यात्रा निकालने वाले थे लेकिन लोनी बॉर्डर पर गाजियाबाद पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बुलाकर उनसे पुछवाया कि हम लिखकर दें कि यदि कलश यात्रा निकलेगी तो विवाद हो जाएगा।

कलश यात्रा के दौरान बरसाई गईं लाठियां, लखनऊ से किसी अफसर के फोन पर हुई ये कार्रवाई…

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि पुलिस की ओर से बनाई गई रणनीति को अंजाम देने से जब मुस्लिम समाज के लोगों ने मना कर दिया तो पुलिस ने मुस्लिम समुदाय को कलश यात्रा के दौरान पत्थर फेंकने की सलाह दी। विधायक ने आरोप लगाया कि यह सब कराने के लिए लखनऊ से किसी बड़े अधिकारी का फोन आया था, जिसके बाद कलश यात्रा में निकल रहीं हमारी बहन और माताओं पर लाठियां बरसाई गईं।

मैं भाजपा का था और भाजपा का ही रहूंगा, लोनी विधायक…

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपनी प्रेसवार्ता में CAA का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि CAA को लेकर लखनऊ में दंगा हुआ, लेकिन गाजियाबाद के लोनी में किसी की भी औकात नहीं है दंगा करने की। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का था और हमेशा भाजपा का ही रहूंगा। मैं साल-1989 से RSS का स्वयंसेवक हूं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में ऐसी असुरी शक्तियां हैं, जो मेरी बात को मुख्यमंत्री योगी तक नहीं जाने दे रही हैं। भगवान राम जब 14 वर्षों तक वनवास में रहे तो मैं कौन सी चीज हूं? उन्होंने आगे कहा कि घटना के बाद से मैं जमीन पर सो रहा हूं। जब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं होगी, तब तक मैं ऐसे ही फटे कुर्ते में रहूंगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000