IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने क्लब स्क्वायर 8 कैफे में छापेमारी कर 9 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। मौके से 1.62 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, एक एसयूवी कार, दो दुपहिया वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया।

आगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि क्लब स्क्वायर 8 कैफे में आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी हो रही है। इसके बाद एसओजी टीम और थाना जगदीशपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कैफे पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही सट्टेबाज भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन चारों ओर पुलिस घेराबंदी कर चुकी थी। दो आरोपी वॉशरूम में छिपने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया गया।

कैफे में धड़ल्ले से चल रहा था सट्टा…

बताया जा रहा है कि कैफे में बड़े पैमाने पर सट्टेबाजी चल रही है। स्थानीय लोगों को इसकी भनक तक नहीं थी, लेकिन पुलिस की एक दबिश ने पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। यह कैफे पिछले डेढ़-दो साल से चल रहा था और धीरे-धीरे इसकी ख्याति बढ़ती जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम…

पुलिस ने कैफे संचालक गौतम धाकड़ के अलावा बबलू धाकड़, हर्ष स्वरूप धाकड़, विजेंद्र सिंह, निखिल सिंह, गैंडी डोरी लाल, नितिन शर्मा और विजय सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, जैसे ही छापेमारी शुरू हुई, सभी आरोपी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने किसी को भी भागने नहीं दिया।

इस मामले पर एडीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हमने 9 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। इनके पास से 1,62,000 रुपये, 10 मोबाइल फोन, एक एसयूवी, दो दुपहिया वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000