सरकारी टीचर की छिनी नौकरी, डॉक्यूमेंट से खिलवाड़ पड़ा भारी, वसूला जाएगा 15 साल का वेतन

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में एक सरकारी टीचर को डॉक्यूमेंट में हेरफेर कर नौकरी हासिल करन भारी पड़ गया। शिक्षिका को न केवल नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। बल्कि 15 साल का वेतन भी वसूला जाएगा। वेतन और भत्तों की बकाया भू राजस्व की भांति वसूली के भी आदेश दिए गए हैं।

फर्जी डॉक्यमेंट से ली नौकरी…

हरदोई में फर्जी डॉक्यूमेंट पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका शमीम जहां को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बर्खास्त कर दिया है। शिक्षिका करीब 15 साल से परिषदीय स्कूल में तैनात थी। शाहजहांपुर में नौकरी पाने के बाद स्थानांतरण पर जिले में बिलग्राम के मितमितपुर संविलियन विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर थी।

बीएसए ने लिया एक्शन…

बीएसए ने यह कार्रवाई उप लोकायुक्त और विभागीय जांच में शैक्षिक अभिलेख फर्जी होने की पुष्टि पर की है। बताया कि मितमितपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रहीं शमीम जहां पुत्री इदरीश अंसारी को बर्खास्त किया गया है। शमीम जहां की तैनाती साल-2009 में शाहजहांपुर में हुई थी। शाहजहांपुर बीएसए ने पहली तैनाती विकास खंड जलालाबाद के अल्हादादपुर प्राथमिक विद्यालय में दी थी।

ट्रांसफर के बाद हरदोई में मिली पोस्टिंग…

साल-2011 में प्रोन्नति के बाद विकास खंड कांट के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमलिया में सहायक अध्यापक के पर हुई। शमीम जहां ने साल 2023 में हरदोई के लिए स्थानांतरण करा लिया। जिले में योगदान के बाद मितमितपुर में तैनाती दी गई थी।

शिकायत हुई तो जांच खुली पोल…

दिसंबर 2024 में शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी देवेंद्र सिंह ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि बिलग्राम के खंड शिक्षाधिकारी संतोष कुमार सिंह से जनवरी 2025 में शिक्षिका शमीम जहां के शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई गई। लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने भी बीएड पास होने का अंक पत्र और प्रमाण पत्र शमीम जहां के न होने की पुष्टि की। शमीम जहां का जवाब भी संतोषजनक नहीं मिला है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000