बाइक सवार बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी की गोली मारकर की हत्या, पांच लाख 92 हजार रुपये लूटे

सहारनपुर। सरसावा कस्बे में सोमवार देर रात दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कर्मचारी से पांच लाख 92 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने फाइनेंस कर्मचारी के पैर में गोली मार दी। फाइनेंस कर्मचारी ने एक बदमाश को पहचानने की बात कही तो बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह है पूरा मामला…

सहारनपुर के सर्किट हाउस रोड शारदा नगर निवासी 30 वर्षीय आशीष त्यागी पुत्र सुभाषचंद त्यागी अपने छोटे भाई अभिषेक त्यागी संग मिलकर सरसावा और आसपास के क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के लिए किस्त के रुपयों की वसूली करते थे।  उनका परिवार मूलरूप से मुजफ्फरनगर के निजामपुर गांव का रहना वाला था। आशीष अविवाहित था और सरसावा में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। आशीष और अभिषेक दिनभर किस्त के रुपये एकत्र कर अगले दिन बैंक में जमा कराते थे।
सोमवार रात करीब 10:50 बजे वे क्षेत्र से वसूली कर कमरे पर लौट रहे थे। आशीष बाइक पर था, जबकि अभिषेक अल्टो कार में सवार था। दोनों भाई चिलकाना तिराहे पर पहुंचे तो दो बाइकों पर आए नकाबपोश चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने कार में बैठे अभिषेक से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। आशीष ने विरोध करते हुए हाथापाई की तो बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। इसी बीच एक बदमाश के चेहरे से कपड़ा हट गया और आशीष ने उसे पहचानने की बात कह दी।
इतना सुनते ही बदमाशों ने आशीष के सीने में गोली मार दी और बैग लेकर फरार हो गए। अभिषेक त्यागी भाई आशीष को लहूलुहान हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी ले गए, लेकिन चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक ने बताया कि लूटे गए बैग में करीब पांच लाख 92 हजार रुपये थे। अभिषेक ने सरसावा थाने में लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। लूट और हत्या में शामिल बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000