गवाही देने के लिए घर आए सेना के जवान की गोली मारकर हत्या 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अपराध की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक फौजी छुट्टी लेकर हत्या के एक मामले में कोर्ट में गवाही देने के लिए आया था। जानकारी के मुताबिक, फौजी के सिर और सीने में गाली मारी गई है। पुलिस ने इस पूरी वारदात को लेकर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्या है पूरा मामला…

हत्या की ये वारदात सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारन के अंतर्गत मुड़ीखेड़ी गांव से सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के एक मामले में गवाही देने आए एक फौजी 27 वर्षीय विक्रांत गुर्जन जो कि जम्मू में तैनात था, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रात को टहलने निकला था फौजी…

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतक फौजी विक्रांत गुर्जन चार दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था। विक्रांत बुधवार की रात को भोजन करने के बाद बाहर टहलने निकला था। वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद आया। इसके बाद अगले दिन गुरुवार को गांव के चकरोड पर खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सड़क के किनारे विक्रांत का शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी।

चचेरे भाई की हत्या का मुख्य गवाह था मृतक…

पुलिस के मुताबिक, मृतक फौजी विक्रांत के सिर और सीने में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया है कि उसके चचेरे भाई की 4 साल पहले चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मुकदमे में विक्रांत मुख्य गवाह था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000