नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मैनहट्टन के पास हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें स्पेन के एक पर्यटक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल थे।

हेलीकॉप्टर स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे एक हेलीपोर्ट से रवाना हुआ था। कुछ ही देर बाद यह मैनहट्टन और न्यू जर्सी के बीच हडसन नदी में गिर पड़ा। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी यात्रियों के शवों को नदी से निकाला गया है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर पानी में उल्टा लटका हुआ है, जबकि चारों तरफ बचाव नौकाएं तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि उन्हें दोपहर 3:17 बजे हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल बचाव टीम मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कंपा देने वाली गवाही…

एक चश्मदीद ने बताया कि हवा में उड़ते वक्त हेलीकॉप्टर के पीछे का हिस्सा और प्रोपेलर अलग हो गया था, और उसके बाद वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरा। उसने कहा, “हेलीकॉप्टर गिरते समय उससे काला धुआं निकल रहा था, दृश्य बेहद डरावना था।” संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर बेल 206 मॉडल का था, जिसका उपयोग आमतौर पर वाणिज्यिक और सरकारी उड़ानों में किया जाता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000