पुलिस ने जलती चिता पर पानी डाल कर बुझाई आग, फिर अधजले शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जानें क्या है मामला

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को सिद्धनाथ घाट पर एक युवक का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तभी उसकी पत्नी ने उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चिता पर पानी डालकर अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

यह मामला चकेरी थाना क्षेत्र के सनीगवां का है, जहां 32 वर्षीय सोहनलाल द्विवेदी, जो पेशे से बिजली मैकेनिक थे, अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी नीलम देवी बिहार की रहने वाली हैं। दोनों की तीन बेटियां हैं। कुछ दिन पहले नीलम अपनी बेटियों को लेकर मायके गई हुई थीं। उसी दौरान यह घटना हुई।

नीलम को 9 अप्रैल को सूचना मिली कि उनके पति की अचानक मृत्यु हो गई है। अगले दिन, वह अपने भाई के साथ ससुराल पहुंचीं। देवर ने बताया कि सोहनलाल सुबह देर तक नहीं उठे, तो उन्हें जगाने गए और बिस्तर पर मृत पाया। नीलम को इस बात पर शक हुआ क्योंकि उनके पति पूरी तरह से स्वस्थ थे।

शुक्रवार सुबह जब परिवार वाले आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने सिद्धनाथ घाट पहुंचे, तो नीलम ने पति की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले चिता को आग लगाई जा चुकी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चिता पर पानी डलवाकर अधजला शव निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

नीलम का आरोप है कि उनके पति की हत्या की गई है, क्योंकि उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। चकेरी थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000