कानपुर में भीषण सड़क हादसा,स्‍कूल जा रही शिक्षिकाओं की कार बस से टकराई, ड्राइवर समेत 3 की दर्दनाक मौत, एक शिक्षिका की हालत गंभीर

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के नाराम‌ऊ जीटी रोड हाईवे पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें स्‍कूल जा रहीं दो शिक्षिकाओं और ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक अन्‍य शिक्षिका बुरी तरह घायल हो गईं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये शिक्षिकाएं रोज की तरह कार से अपने-अपने स्‍कूल जा रही थीं।

कानपुर के कल्याणपुर के नया शिवली रोड निवासी 37 वर्षीय आकांक्षा मिश्रा शिक्षिका थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती उन्नाव के कंपोजिट विद्यालय जमाल नगर सफीपुर में थी। मंगलवार सुबह वह रोज की तरह कार से विद्यालय जा रही थीं। इस दौरान उनके साथ 41वर्षीय शिक्षिका अंजुला मिश्रा निवासी विश्व बैंक बर्रा, रिचा अग्निहोत्री निवासी कल्याणपुर गूबा गार्डन भी थीं। सुबह करीब 7.30 बजे नारामऊ नई क्रॉसिंग के पास उनकी कार और बस में आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में तीनों शिक्षिकाएं और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा और अंजुला मिश्रा की मौत हो गई। थोड़ी देर बाद कार ड्राइवर विशाल द्विवेदी निवासी कश्यप नगर कल्याणपुर को भी डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया।ऋचा अग्निहोत्री की गंभीर हालत में रामा अस्पताल मंधना के आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है।

हाईवे पर शिक्षिकाओं की कार एक्‍सीडेंट की सूचना पहुंचते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। शिक्षिकाएं रोज सुबह जल्‍दी उठतीं और घर के सारे काम निपटा कर स्‍कूल जाया करती थीं। मंगलवार को भी वे रोज की तरह अपने-अपने घरों से स्‍कूल के लिए निकली थीं लेकिन थोड़ी ही देर बाद दर्दनाक हादसे की खबर आई। हादसे में जान गंवाने वाली शिक्षि‍का आकांक्षा मिश्रा और अंजुला मिश्रा और ड्राइवर विशाल द्विवेदी के घरों में मातम पसरा है। उन्‍हें जानने वाले शिक्षक, कर्मचारी और छात्र भी बेहद दुखी हैं। वहीं घायल शिक्षिका रिचा अग्निहोत्री के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने के लिए ईश्‍वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000