तीनो मृतकों की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशहाथरस दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने बाइक-स्कूटी को मारी टक्कर, तीन की हुई मौत By Khulasa India News Desk Last updated Apr 15, 2025 180 हाथरस कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के भगराया के निकट ईको कार ने बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों अमित व सुमित निवासीगण पदू थाना मुरसान व स्कूटी सवार उनके मौसा 50 वर्षीय योगेश निवासी सिकंदराराऊ की मौत हो गई। जबकि योगेश का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सभी जलेसर के गांव छौंकरा से त्रयोदशी संस्कार में से होकर आ रहे थे। मृतक सुमित नेवी में नौकरी करता था और उसकी तैनाती विशाखापत्तनम में थी। वह करीब दस दिन पूर्व छुट्टी पर अपने गांव आया था। दुर्घटना 180 Share