27 साल जेल की सजा काटने के बाद, आरोपी भाई ने बहन की कैंची से गोदकर की हत्या

गाजियाबाद के लोनी के मेन बाजार में सगे भाई ने अपनी बहन की कैची से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी भाई हत्या के मामले में 27 साल बाद जेल से छुटकारा आया था। आरोपी को अपनी बहन के बाहर जाने पर आपत्ति थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने ससुर की हत्या में 27 साल जेल रहा था. वह 7 महीने पहले ही छूट कर आया था। आरोपी की मां ने बताया कि शराब के पैसे के लिए वह उसके साथ भी मारपीट करता था।

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के गोरी पट्टी मोहल्ले में बुजुर्ग महिला इरशादी परिवार के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि उनके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी पांच बेटियां हैं और दो बेटे हैं। उनकी एक बेटी अफसार (26) फिलहाल डिप्रेशन में है। बुधवार रात वह अपनी बेटी अफसार को लेकर लोनी मेन बाजार में दवाई लेने गई थी।

मेन बाजार में कैंची से बहन पर किए कई वार…

मेन बाजार में दवाई लेने के दौरान घर की तरफ से उनका बेटा इलियास उर्फ कालू सामने से आया। अचानक से इलियास ने कैची निकाली और अपनी बहन पर हमला कर दिया। इलियास ने अफसार के पेट और पैर में कैंची से कई वार कर दिए. खून में लथपथ होने के बाद अफसार गिर गई। परिवार के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद अफसार की मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी भाग गया था।

घटना की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को घटना से कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इलियास को कोई मानसिक बिमारी तो नहीं है।

शराब के लिए पैसे मांगता था इलियास- मां इरशादी…

इलियास की मां इरशादी ने बताया कि इलियास ने करीब 27 साल पहले अपने ससुर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इलियास को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन परिजनों ने उसकी जमानत नहीं कराई थी। करीब 27 साल तक इलियास दिल्ली और यूपी की जेल में बंद रहा। करीब 7 माह पहले ही वह जेल से छूट कर आया था। मां ने बताया कि इलियास उनसे भी शराब के पैसे मांगता था। पैसे ना देने पर वह उनके साथ भी मारपीट करता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000