सास-दामाद के बाद अब समधन-समधी के साथ फरार, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

बदायूं। अलीगढ़ का चर्चित सास-दामाद केस के बाद अब बदायूं में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।यहां सास-दामाद नहीं समधन समधी के साथ फरार हो ग‌ई है।दोनों में प्यार इतना बढ़ा कि एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया,एक दूसरे का दामन थाम लिया,उनके प्यार में परिवार वाले बाधा न बनें, इसलिए समधी-समधन दोनों घर से फरार हो गए।मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र का है।पति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि महिला के चार बच्चे भी हैं।

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सुनील ने अपनी बेटी की शादी 2022 में बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले शैलेंद्र के बेटे के साथ की थी।पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी ममता के साथ 2002 में हुई थी।दो बेटे और दो बेटियां हैं।वह अक्सर ट्रक चलाने के कारण बाहर रहता था,पत्नी के बताने पर पैसा उसको देता रहता था।उसके समधी शैलेंद्र का घर में आना-जाना शुरू हो गया,उसकी पत्नी ममता के साथ उसके संबंध हो गए।पीठ पीछे ममता समधी शैलेन्द्र को घर बुलाती थी और रंगरलियां मनाती थी।ममता ने शैलेन्द्र को बुलाया और फरार हो गई,वह घर में रखा सारा जेवर और रुपए लेकर फरार हो गई।पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है।

इस मामले में महिला के बेटे का कहना है कि मेरे पापा घर पर नहीं रहते थे,मम्मी हर तीसरे दिन घर पर दीदी के ससुर को बुलाती थीं और उन्हीं के साथ रहती थीं,हम लोगों को दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था,वह दीदी के ससुर के साथ एक टेंपो में बैठकर गई हैं।

इस मामले में पीड़ित पति के पड़ोसियों का कहना है कि महिला का पति ट्रक चलाने का काम करता है,महीने में वह एक-दो बार घर आता था,महिला इस बात का फायदा उठाती थी और अपने समधि को घर में अक्सर बुलाती थी।मोहल्ले वालों को इसलिए कोई आपत्ति नहीं थी, क्योंकि वह रिश्तेदार था।हालांकि वह रात के 12 बजे अक्सर घर आता था और सुबह जल्दी निकल जाता था।इस बार वह महिला को भी लेकर गया है।

बता दें कि हाल ही में अलीगढ़ जिले में एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी।ये सुर्खियों में रहा,हालांकि जब पुलिस दोनों को पकड़ने निकली तो दोनों ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।घरवालों ने थाने में सास को काफी समझाने का प्रयास किया,लेकिन वह नहीं मानी,उसका कहना है कि वह अपने दामाद के साथ ही रहेगी।

पूरे मामले पर दातागंज सीओ केके तिवारी का कहना है कि एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी।पूरे प्रकरण में जानकारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000